Bihar

बिहार: पुलिस ने जब्त की ट्रक में मिली प्रतिबंधित मछली, आधी लूट ले गए ग्रामीण, खाने से हो सकती है घातक बीमारी

बिहार के कैमूर में मांगुर मछली की लूट (Fish looted in Kaimur) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से मछली लूटने के लिए लोगों की भीड़ लगी है. लोग बोरा, झोला, घर का बर्तन लेकर पहुंचे हुए हैं. लोगों की भीड़ इतनी है कि पुलिस सिर्फ तमाशा देखने में ही भलाई समझ रही है, हलांकि कुछ पुलिस कर्मी इसका वीडियो भी बनाते दिखे, जिसे बाद में सबूत के तौर पर प्रयोग करेंगे, लेकिन उन मछलियों का क्या जो लोगों के लिए जहर का काम करेंगी. लोगों की भीड़ कुछ मिनटों में सारी मछली लूटकर ले गए और पुलिस मुंह देखती रही.

क्या है मामलाः

दरअसल, यह मामला जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के खमीदौरा मोड़ के समीप जीटी रोड का है. गुरुवार की शाम मत्स्य विभाग के अधिकारी व पुलिस ने थाई मांगूर मछली से भरा एक ट्रक को जब्त किया था. जब्त की गई प्रतिबंधित मछली को यूपी बिहार बॉर्डर सीमा पर कर्मनाशा नदी के पास बरामद किया गया. गुरुवार की शाम ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त मछली को गड्ढे खोदकर नष्ट करना चाह रही थी. इसके लिए जेसीबी गड्ढा भी कर रही थी, इतने में जिस ट्रक पर मछली लोड थी. उस ट्रक का डाला खुल गया, जिससे सारी मछली जमीन पर गिर गई.

मछली लूटने के लिए जुटी भीड़ः

मछली गिरते देख लोगों की भीड़ जुट गई. देखती ही देखते लोग उसे लूटने के लिए जुट गए. लोगों ने घर से बोरा, झोला और कई बर्तन लेकर पहुंच गए. जिसके पास बर्तन नहीं थे, वे दौड़ दौड़कर मछली को घर पहुंचा रहे थे और फिर आकर दोबारा ले जा रहे थे. इस दौरान पुलिस सिर्फ मुकदर्शक बनी रही. कैमूर में मछली लूट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से मछली की लूट मची है. बुढे-बच्चे, जवान, महिलाएं, सभी मछली लूटने में लगे हैं.

इस मछली को खाने से घातक बीमारीः

बता दें कि भारत सरकार ने देश में मांगुर मछली पर प्रतिबंध लगा रखा है. इसके पालन और बिक्री पर रोक है. साल 2000 में सरकार ने इस मछली पर प्रतिबंध लगाया था. इस मछली को खाने से कैंसर जैसी घातक बीमारी होती है, साथ ही जिस तालाब और नदी में पाई जाती है, वहां छोटी मछलियों को नुकसान होता है, क्यों कि मांगुर छोटी मछलियों को खा जाती है. यह एक मांसहारी मछली होती है. जिस तालाब में मछली है, अगर उसमें कोई डूब गया तो फिर यह मछली उसे नोंच नोंचकर खा जाती है. इसलिए सरकार ने इसपर बैन लगा रखा है.

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

6 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

16 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

22 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

22 घंटे ago