समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

नीतीश के मंत्री ने उपलब्धि गिनाते हुए BJP को घेरा, कहा- बिहार के विकास पर भी नहीं जागता बिहारीपन, नीचा दिखाने में आता है मजा

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

नीतीश सरकार के संसदीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि अगर बीजेपी के नेता बिहार सरकार की बात नहीं समझते तो कोई बात नहीं। कम-से-कम केन्द्र सरकार के सर्वेक्षणों एवं उसके निष्कर्षों पर तो यकीन करना चाहिए। उसका तो सम्मान करना चाहिए।

शुद्ध पेयजल के मामले में बिहार के 4 जिले शामिल

दरअसल विजय चौधरी ने कहा कि इसी वर्ष के प्रारंभ में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा देशभर के सभी जिलों के ग्रामीण इलाके में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के संबंध में सर्वेक्षण कराया गया। इसमें ग्रामीणों के लिए मात्रा एवं शुद्धता के साथ उपलब्धता की निरन्तरता का भी मानक रखा गया था। इस सर्वेक्षण के जो परिणाम सार्वजनिक हुए हैं, वह बिहार को गौरवान्वित करने वाले हैं। रैंकिंग में सबसे ऊपर के चार जिले समस्तीपुर, शेखपुरा, सुपौल एवं बांका बिहार के ही हैं।

new file page 0001 1

बिहार को नीचा दिखाने में BJP को मजा आता है

विजय चौधरी ने बताया कि कहा कि यह बिहार सरकार की कार्यशैली एवं खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय के तहत हर घर नल का जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों, इतनी बड़ी-बड़ी उपलब्धियों से भी इनका बिहारीपन नहीं जगता और बार-बार बिहार को अकारण नीचा दिखाने में ही इन्हें आनंद आता है।

20230408 092815 0000 01

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230109 WA0007

IMG 20230314 WA0036 01

20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaled

IMG 20221203 WA0074 01

IMG 20230330 WA0004

Post 193 scaled

20201015 075150