Bihar

बेटे की सगाई पर आनंद मोहन को मिला नीतीश सरकार का गिफ्ट, पूर्व सांसद के जेल से रिहाई पर लगी मुहर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद की आज सगाई है। इस मौके पर नीतीश सरकार ने आनंद मोहन को बड़ा गिफ्ट दिया है। राज्य सरकार ने आनंद मोहन की रिहाई पर मुहर लगा दी है। इस संबंध में विधि विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। आनंद मोहन के साथ 27 अन्य बंदी भी जेल से रिहा होंगे। बता दें कि आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद की शादी 3 मई को होने वाली है। आज उनकी सगाई है। इसे लेकर आनंद मोहन को पैरोल पर जेल से बाहर रहने की अनुमति दी गई है।

बता दें कि गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 20 अप्रैल को हुई राज्य दंडादेश परिहार पर्षद की बैठक में इन कैदियों को छोड़ने से संबंधित प्रस्ताव पर सहमति बनी। इसके बाद विधि विभाग ने सभी पहलुओं पर समीक्षा करने के बाद इसकी अनुमति देते हुए आदेश जारी कर दिया है।

इसके आधार पर जेल निदेशालय ने सभी संबंधित कैदियों को छोड़ने से संबंधित निर्देश संबंधित जेलों को भेज दिया है। इस सूची में आनंद मोहन 11 नंबर पर हैं। वर्तमान में वे सहरसा मंडल कारा में बंद हैं। अब इन्हें रिहा करने से संबंधित अंतिम प्रक्रिया जेल के स्तर पर शुरू हो गई है। जल्द सभी कैदी बाहर आ जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, इसमें 15 से अधिक कैदी लोक सेवकों की हत्या के आरोप में सजा काट रहे हैं। जबकि 20 वर्ष या आजीवन कैद की सजा काट रहे कुछ कैदी ऐसे भी हैं, जिन्हें हाईकोर्ट ने मामलों की सुनवाई करने के बाद रिहा करने का आदेश दिया है। ये सभी वैसे कैदी ही हैं, जिन्होंने 20 वर्ष से अधिक समय की सजा काट चुके हैं।

बता दें कि आनंद मोहन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णय्या की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। मुजफ्फरपुर कोर्ट द्वारा इस मामले में आनंद मोहन को फांसी दी गई थी। ऊपरी अदालत ने इसे आजीवन कारावास में बदल दिया। आनंद मोहन 14 साल की सजा काट चुके हैं। उनके अच्छे व्यवहार के कारण उन्हें परिहार पर रिहा किया जा सकता है। लेकिन डीएम की हत्या के आरोप की वजह से उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

नेपाल में बालेन शाह की जीत पर बिहार में जश्न; सीतामढ़ी के ग्रामीण बोले- “जिसे गोद में खिलाया, वो PM बन गया”

पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर रोने लगे अशोक चौधरी, कहा- बहुत दुखी हूं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से अपना…

4 घंटे ago

उजियारपुर से शाहपुर पटोरी रेल लाइन की मांग तेज, जंक्शन बनाने की भी उठी आवाज

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर से शाहपुर पटोरी तक नई रेल लाइन निर्माण और उजियारपुर रेलवे स्टेशन…

9 घंटे ago

एसपी ने किया नगर थाने का निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर विशेष चौकसी का निर्देश; लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, निर्माणाधीन बैरक सहित थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का किया…

9 घंटे ago

राजकीय मेले में खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री मामले में समस्तीपुर SP ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन MLA पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…

11 घंटे ago