Bihar

जिसका अपना ही आधार नहीं बचा उनका साथ कोई नहीं देगा उपेंद्र कुशवाहा का CM नीतीश पर तंज

सोमवार को राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सीतामढ़ी पहुंचे. निजी होटल में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार का अब अस्तित्व समाप्त हो चुका है. वह दिखावे के लिए राजनीति कर रहे हैं.

‘मनोरंजन के लिए नीतीश कर रहे हैं राजनीति’: RLJD अध्यक्ष

उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर से हमला बोला है. ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से नीतीश की मुलाकात पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार अब यह सब सिर्फ मनोरंजन के लिए कर रहे हैं. राजनीति में उनके लिए अब कुछ नहीं बचा है. जिस पार्टी में नीतीश कुमार हैं, उसका ही अस्तित्व खत्म हो चुका है. जिसका अपना ही आधार नहीं उनको दूसरे लोग क्या साथ देंगे? देश में एक दर्जन से ज्यादा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं. यह सिर्फ दिखावे के लिए यहां जा रहे हैं, वहां जा रहे हैं.

“नीतीश कुमार को बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है. नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने को लेकर राजनीति कर रहे हैं. बिहार फिर से अब जंगलराज की ओर लौट आया है. लगातार अपराधिक घटनाएं घट रही हैं और सरकार और पुलिस, अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है.”- उपेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष RLJD

विपक्षी एकजुटता की मुहिम पर कुशवाहा का हमला:

दरअसल नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता के प्रयास में हैं. कई नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को कड़ी टक्कर देने की तैयारी हो रही है. इसके खिलाफ बीजेपी बोल रही है. वहीं उपेंद्र कुशवाहा भी हमलावर हैं. ऐसे भी उपेंद्र कुशवाहा सीएम नीतीश पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. बता दें कि सीतामढ़ी में हिन्दराइज के संस्थापक के नरेंद्र कुमार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक जनता दल की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर राष्ट्रीय लोक जनता दल के नेता माधवानंद ने कहा कि नरेंद्र कुमार की पार्टी से जुड़ने से तिरहुत प्रमंडल में पार्टी को मजबूती मिलेगी. मानव ने कहा कि नरेंद्र कुमार ने कोरोना काल में भी लोगों की सेवा करने का जो काम किया है वह काबिल-ए-तारीफ है.

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

8 मिनट ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

15 मिनट ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

22 मिनट ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

26 मिनट ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

3 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

4 घंटे ago