Bihar

निष्कासन की धमकी पर विस अध्यक्ष के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा, बोले जीवेश मिश्रा- बिहारियों के लिए जान दे दूंगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार विधानसभा में अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने शुक्रवार को हंगामा कर रहे भाजपा के चार विधायकों जीवेश मिश्रा, जनक सिंह, प्रमोद कुमार और लखींद्र पासवान को चेतावनी दी है कि वे अपने आचरण में सुधार लाएं नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें. स्पीकर की इस चेतावनी पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है. भाजपा विधायकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

एक ओर जहां नेता प्रतिपक्ष ने सभाध्यक्ष को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि वो भ्रम में न रहें, अगर ऐसा कोई कदम वो उठायेंगे तो हम अदालत का दरवाजा खटखटायेंगे. वहीं दूसरी ओर चेतावनी पानेवाले चार विधायकों में से एक पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि बिहारियों के लिए जान दे दूंगा. मैं किसी से डरता नहीं. मुझे अपने क्षेत्र की जनता ने चुन कर भेजा है, किसी के बाप ने यहां नहीं बिठाया है.

किसी के बाप ने मुझे यहां नहीं बिठाया है

मीडिया ने जब जीवेश मिश्रा से पूछा कि अध्यक्ष ने उन्हें निष्कासित करने की चेतावनी दी है तो जीवेश मिश्रा ने कहा कि बिहारियों के लिए, बिहार के मजदूरों के लिए सदन से निष्कासन बहुत छोटी बात है. जरूरत पड़ी तो बिहार के लोगों के लिए जान भी दे देंगे. जीवेश मिश्रा ने कहा कि इन सब बातों से मुझे कोई डरा नहीं सकता. किसी के बाप ने मुझे यहां नहीं बिठाया है. मेरे विधानसभा क्षेत्र जाले की महान जनता ने मुझे चुनकर भेजा है. जाले की जनता से मुझे चुनकर भेजा है. मैं अगर डरता हूं तो वहां की जनता से डरता हूं.

जीवेश मिश्रा ने कहा कि अध्यक्ष गलत कर रहे हैं. उन्होंने कहा-आप वीडियो देखिये, मैंने टेबल नहीं पलटा है. ये लोग झूठे आरोप लगा रहे हैं. आसन जान बूझ कर विपक्षियों पर कार्रवाई कर रहा है. आप वीडियो देखिये, मुझे अपनी बात कहने से रोका गया था तो मैंने जोर देकर अपनी बात कही थी. मैं बिहार का श्रम संसाधन मंत्री भी रहा हूं, मुझे श्रमिकों की बात उठाने का हक है. मैं बिहार के मजदूरों के लिए जान देने को भी तैयार हूं.

अध्यक्ष पद की गरिमा को धूमिल कर रहे अवध बिहारी चौधरी

इधर, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीधे तौर पर कह दिया है कि अध्यक्ष किसी भ्रम में नहीं रहें. जनता के सवालों को सदन में उठाना विपक्ष का काम होता है और भाजपा जनता के मुद्दों को सदन में उठाती रहेगी. उन्होंने कहा आचरण सुधारने की जरूरत उन लोगों को है, जिन्होंने बिहार में जंगलराज लाने का काम किया.

अध्यक्ष लाख धमकी दे लें लेकिन सदन की मर्यादा का हनन होगा तो आगे रास्ते खुले हुए हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि संवैधानिक पद पर बैठे विधानसभा अध्यक्ष पद की गरिमा को धूमिल कर रहे हैं. विधानसभा के स्पीकर ट्रेजरी बेंच पर बैठे सरकार के लोगों से पूछकर काम करते हैं. सत्ताधारी दल की तरफ से जो इशारा होता है उसके अनुसार एक्शन लेते हैं. आज सदन में ट्रेजरी बेंच की तरफ से जो लिखकर दिया गया उसे स्पीकर ने सदन में पढ़ा.

मर्यादा लांघ रहे हैं सभा अध्यक्ष

विजय सिन्हा ने कहा कि विपक्ष के सदस्यों को स्पीकर की तरफ से बोलने का मौका नहीं दिया जाता है. पक्ष का नेता हो या विपक्ष का नेता, दोनों का अधिकार समान होता है, लेकिन सवाल उठाने पर स्पीकर की तरफ से कार्रवाई की धमकी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि स्पीकर लाख धमकी दे लें लेकिन भाजपा पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है.

बिहार के लोगों के साथ बर्बरता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे और सदन से सड़क तक भाजपा इसके लिए लड़ाई लड़ेगी. स्पीकर विपक्ष के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करें. स्पीकर राजद के विधायक नहीं बल्कि सदन के संरक्षक हैं. उन्हें अपनी गरिमा को समझते हुए सदन की मर्यादा को बढ़ाना चाहिए. स्पीकर का इस तरह का आचरण लोकतंत्र के लिए खतरा है.

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

8 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

11 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

14 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

15 घंटे ago