Samastipur

‘द उम्मीद पाठशाला’ में बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच “हमारे जीवन में शिक्षा का महत्व” और “स्वच्छता” पर संगोष्ठी का आयोजन

 व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- ‘द उम्मीद’ और ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’  के संयुक्त तत्त्वावधान में समस्तीपुर के मालगोदाम चौक पर संचालित ‘द उम्मीद पाठशाला’ (फ्री एजुकेशन फॉर स्लम चाइल्ड) में बच्चे और उनके अभिभावकों के बीच “हमारे जीवन में शिक्षा क्या महत्व है” और “स्वच्छता” पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस दौरान द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत कुमार ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षा मनुष्य के भीतर अच्छे विचारों का निर्माण करती है, मनुष्य के जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है। बेहतर समाज के निर्माण में सुशिक्षित नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इंसानों में सोचने की शक्ति होती है इसलिए वो सभी प्राणियों में श्रेष्ठ है लेकिन अशिक्षित मनुष्य की सोच पशु के समान होती है।

इसलिए आप सभी लोग अपने बच्चे को कबाड़ चुनने, भीख मांगने के लिए न भेजें। उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें और पढ़ाई में उनकी मदद करें। वहीं बोर्ड मेंबर सुमित के द्वारा हैंड वॉश के लिये साबून का वितरण किया गया और स्वच्छता पर जागरूक किया गया। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि स्वच्छता एक अच्छी आदत है, जो कि हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाती है। यह हमारे जीवन की एक महत्वपूर्ण अंग है।

हमें अपने बच्चों को रोज नहाने के लिए नाखून काटने के लिए, स्वच्छ कपड़ा का पहनना, दांतो को नियमित साफ रखने के लिए ब्रश आदि अच्छी आदतों को सिखाना चाहिए। मौके पर आदेश कुमार, नवनीत कुमार, अमन कुमार, अर्णव आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

15 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

15 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

15 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

23 घंटे ago