Bihar

बिहार में मिला शराब का तालाब! होली के लिए थी तैयारी, छापेमारी में पुलिस के भी उड़े होश

बिहार में कहने को तो शराबबंदी है लेकिन यहां शराब के तालाब मिल रहे हैं। राज्य में शराब बेचने और छिपाने के लिए तस्कर ऐसे नायाब तरीके इजात कर रहे हैं जिसे जानकर पुलिस भी दंग रह जाती है। ताजा मामला वैशाली जिले का है, जहां शराब तस्करों ने एक तालाब में शराब छिपा रखी थी। जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता लगा कि बोरियों में भरकर तालाब में शराब छिपाई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और तालाब से 17 कार्टन शराब बरामद की।

शराब की बोतलों पर लिखा था ‘होली स्पेशल’

पुलिस के मुताबिक शराब की ये खेप होली के मौके पर बेचने के लिए मंगाई गई थी। पुलिस ने बताया कि शराब की बोतलों पर होली स्पेशल लिखा हुआ था। वैशाली के उत्पाद स्टेशन प्रभारी सुरेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि हरपुर गांव में शराब छिपाकर रखी गई है। छापेमारी में वहां एक तालाब के अंदर बोरे में शराब बरामद हुई हैं। इस तालाब से लगभग 17 कार्टन शराब बरामद की गई है। मामले में FIR दर्ज़ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बिहार में है पूर्ण शराबबंदी

बता दें कि बिहार के सारण जिले में पिछले साल दिसंबर में हुई जहरीली शराब त्रासदी में अवैध शराब के सेवन से कम से कम 30 लोगों की जान चली गई थी। बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने अप्रैल 2016 में पूर्ण शराबबंदी लागू की थी और जहरीली शराब पीने से मरने वालों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग खारिज कर दी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

8 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

9 घंटे ago