बिहार में क्यों महंगा है पेट्रोल, डीजल: विजय चौधरी बोले- मोदी सरकार ने गुजरात से 6 रुपया ज्यादा बेस प्राइस फिक्स किया है
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। वित्त मंत्री विजय चौधरी ने सोमवार को बिहार विधानसभा में कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल का बेस प्राइस गुजरात के लिए 57.06 रुपये रखा है, जबकि बिहार के लिए ये राशि 63.08 रुपये हो जाती है। वित्त मंत्री विधानसभा में पहली पाली के दौरान विधायक लखिन्द्र प्रसाद के सवाल का जवाब दे रहे थे।
विजय चौधरी ने कहा जिन राज्यों को अमीरों को मदद करनी होती है, वह पेट्रोल पर वैट कम रखते हैं। हम लोग को गरीबों को मदद करना है, इसलिए डीजल पर वैट कम है। पेट्रोल और डीजल पर वैट नहीं घटेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में कई विकसित राज्य से वैट अभी भी कम है। उन्होंने कहा कि बिहार में पेट्रोल पर 13 रुपया वैट लिया जाता है। गुजरात में डीजल पर 14.50 रुपये वैट लिया जाता है, जबकि बिहार में डीजल पर 12.90 रुपये वैट लिया जाता है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोलियम प्रोडक्ट पर जो एक्साइज टैक्स लेती है, उसमे से केवल एक रुपये 40 पैसा ही राज्य के खाते में आता है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल का बेस प्राइस गुजरात के लिए 57.06 रुपये रखा है, जबकि बिहार के लिए ये राशि 63.08 रुपये हो जाती है।
बता दें कि दो दिन पहले भी वित्त मंत्री विजय चौधरी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था। केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी पर विजय चौधरी ने कहा कि ये राज्य का संवैधानिक अधिकार है। अगर केंद्र सरकार कहती है कि 1 लाख करोड़ रूपए दिए तो कोई अहसान नहीं किया ये हमारा हक है। केंद्र की ओर से मदद की बात तो दूर हिस्सेदारी मांगते हैं वो भी नहीं मिलती।
![बिहार में क्यों महंगा है पेट्रोल, डीजल: विजय चौधरी बोले- मोदी सरकार ने गुजरात से 6 रुपया ज्यादा बेस प्राइस फिक्स किया है 5 1 840x760 1](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/09/1-840x760-1.jpg)
![बिहार में क्यों महंगा है पेट्रोल, डीजल: विजय चौधरी बोले- मोदी सरकार ने गुजरात से 6 रुपया ज्यादा बेस प्राइस फिक्स किया है 6 IMG 20221203 WA0074 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221203-WA0074-01.jpeg)
![बिहार में क्यों महंगा है पेट्रोल, डीजल: विजय चौधरी बोले- मोदी सरकार ने गुजरात से 6 रुपया ज्यादा बेस प्राइस फिक्स किया है 7 IMG 20230109 WA0007](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230109-WA0007.jpg)
![बिहार में क्यों महंगा है पेट्रोल, डीजल: विजय चौधरी बोले- मोदी सरकार ने गुजरात से 6 रुपया ज्यादा बेस प्राइस फिक्स किया है 8 IMG 20230217 WA0086](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230217-WA0086.jpg)
![बिहार में क्यों महंगा है पेट्रोल, डीजल: विजय चौधरी बोले- मोदी सरकार ने गुजरात से 6 रुपया ज्यादा बेस प्राइस फिक्स किया है 9 Post 193 scaled](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/01/Post-193___-scaled.jpg)