समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

RJD विधायक ने CM से मांगा इस्तीफाः कहा- नीतीश के प्रधानमंत्री बनने से अच्छा देश में राष्ट्रपति शासन लग जाये

बिहार में महागठबंधन सरकार के बनने के समय से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर रहे आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने बजट सत्र से पहले उन पर ऐसा प्रहार किया है जिससे पूरा जदयू अपना आपा खो सकता है। सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जेडीयू अलोकतांत्रिक पार्टी है और नीतीश कुमार विजन विहीन नेता। राजद विधायक ने कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की सरकार हर मोर्चे पर फेल है।

अपनी ही सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पर जुबानी हमला करने के लिए मंत्री पर गंवा चुके राजद विधायक सुधाकर सिंह अब नीतीश कुमार के खिलाफ मानो अभियान चला रहे हैं। मुख्यमंत्री पर तरह-तरह का आरोप लगाने के बाद सुधाकर सिंह ने सीधे-सीधे उनसे इस्तीफा मांग लिया है। कहा है कि उनके नेतृत्व में बिहार का विकास नेगेटिव दिशा में गया है और सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

IMG 20220723 WA0098

विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने पटना पहुंचे RJD विधायक ने पत्रकारों से कहा कि जनता दल यूनाइटेड लोकतांत्रिक पार्टी नहीं है। यही वजह है कि विरोध की आवाज वे नहीं सुन सकते। उनकी पार्टी के नेता विरोधियों के खिलाफ गलत तरीके से बात करते हैं। सीएम से जब कोई सवाल किया जाता है तो उनके नेता अलोकतांत्रिक तरीके से रिएक्शन देते हैं।

new file page 0001 1

सुधाकर सिंह ने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार जी हर मोर्चे पर फेल हैं यह पूरा बिहार जानता है। इसीलिए 6 महीने से उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं । हम 17 साल विपक्ष में थे तो भी यह मांग कर रहे थे। उनके नेतृत्व में सरकार ठीक से नहीं चल रही है। न मंडी कानून बनाया जा रहा है न बिहार के हर खेत तक पानी पहुंचाने के पक्ष में है। न बिहार की शिक्षा व्यवस्था को ठीक करना चाहते हैं। नीतीश कुमार केवल अपने पद पर बने रहना चाहते हैं। यही उनका 1 सूत्री एजेंडा है।

IMG 20230217 WA0086

सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पैमाने पर पीछे जा रहा है। 2005 में जब सत्ता का हस्तांतरण हुआ था और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे उस समय से लेकर अब तक बिहार जीडीपी के मामले में .1 परसेंट पीछे चला गया है। राष्ट्रीय औसत में हमारी हिस्सेदारी 3.5 प्रतिशत थी वह अब 3.4 परसेंट हो गई है।

इससे पहले रविवार को सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के पीएम बनने के सपने पर प्रहार किया था। कैमूर में किसानों को संबोधित करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार पीएम बने उससे अच्छा है कि देश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए।

IMG 20230109 WA000720x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaledIMG 20221203 WA0074 011 840x760 1Post 193 scaled