बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर चुनाव की हो गई घोषणा, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना
बिहार विधान परिषद् की पांच सीटों पर चुनाव कराये जाने को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। इन पांचों पदों के लिए चुनाव की तारीख 31 मार्च तय की गई है। इसको लेकर अब परिषद में पहुंचने के लिए पांच निर्वाचन क्षेत्रों से दर्जनों प्रत्याशियों ने अपनी प्रारंभिक तैयारी आरंभ कर दी है। पांच सीटों का चुनाव क्षेत्र राज्य के 26 जिलों में फैला हुआ है। इसे देखते हुए प्रत्याशी अपने हर जिले और प्रखंडों में संपर्क साधने में जुट गये हैं।
भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दिया बताया गया है कि बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन कोटे से खाली 5 सीटों के लिए चुनाव 31 मार्च को करवाया जाएंगे। इसको लेकर अधिसूचना 6 मार्च को जारी कर दी जाएगी। इसको लेकर नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 13 मार्च तय की गई है जबकि स्कूटनी की तारीख 14 मार्च तय है। 16 मार्च तक प्रत्याशी नाम वापसी कर सकते हैं। वही मतों की गणना 5 अप्रैल को की जाएगी। वोटिंग का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक का निर्धारित किया गया है।
![बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर चुनाव की हो गई घोषणा, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना 5 1 840x760 1](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/09/1-840x760-1.jpg)
![बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर चुनाव की हो गई घोषणा, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना 6 IMG 20230109 WA0007](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230109-WA0007.jpg)
![बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर चुनाव की हो गई घोषणा, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना 7 20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaled](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/02/20x10-Hoarding-11.02.2023-01-scaled.jpg)
![बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर चुनाव की हो गई घोषणा, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना 8 IMG 20221203 WA0074 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221203-WA0074-01.jpeg)
![बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर चुनाव की हो गई घोषणा, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना 9 Post 193 scaled](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/01/Post-193___-scaled.jpg)