बिहार शिक्षक बहाली को लेकर परेशान अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। सातवें चरण की शिक्षक बहाली को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने शुक्रवार को ट्वीट कर बड़ी जानकारी दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार में जल्द 7वें चरण की नियुक्ति होगी। साल 2023 नियुक्ति का वर्ष होने वाला है।
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे घबराएं नहीं। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि महीना भर के अंदर नियोजन नियमावली अभ्यर्थियों के बीच आ जाएगी। सारी मेधा सूची योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर बनेगी और जिला प्रशासन के नेतृत्व में बहाली होगी।
उन्होंने कहा कि पहले 9000 इकाई थी और अब 38 इकाई में नियुक्ति पत्र का बंटवारा होगा। किसी गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। उन्होंने ट्वीट के आखिर में लिखा कि ‘उन्नत शिक्षा-शैक्षणिक सुधार, हमारा संकल्प-यशस्वी बिहार !
बता दें कि शिक्षक बहाली को लेकर बीते कई महीनों से अभ्यर्थी परेशान थे। वे लगातार मांग कर रहे थे कि जल्दी शिक्षक बहाली की जाए। पिछली सरकार में विजय चौधरी के समय से ही अभ्यर्थी सातवें चरण को लेकर मांग कर रहे थे। इसके लिए वे लंबे समय से लगातार ट्वीट कर सरकार को घेर रहे थे। ऐसे में शिक्षा मंत्री की यह जानकारी अभ्यर्थियों को राहत देगी।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…