Samastipur

पटना से समस्तीपुर आ रही कार में अचानक लगी आग, दो दमकलों ने आग पर पाया काबू

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के पटना-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देर रात पासवान चौक के समीप चलती कार में अचानक आग लग गई। बताया गया है कि कार पटना से समस्तीपुर आ रही थी। कार में अचानक धुआं देख चालक समेत पांच लोगों ने चलती कार से कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

शाॅर्ट सर्किट से लगी आग :

गाड़ी में सवार लोग पटना से समस्तीपुर आ रहे थे। इस दौरान पासवान चौक के समीप अचानक गाड़ी में धुआं उठने लगा। कार से धुआं उठता देख चालक ने गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी में आग लगने की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। पुलिस और दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि कार में आग शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।

हाईवे पर लगा जाम :

कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंची दो दमकलों ने आग पर काबू पा लिया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ के कारण हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाकर यातायात को सुचारु किया। कार में सवार लोग पटना से समस्तीपुर जा रहे थे। कार में दो महिलाओं के साथ एक बच्ची और दो पुरूष सवार थे। मौके पर दमकल के साथ पहुंचे अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि हाजीपुर हाईवे पर एक कार में आग लग गई है। उसके बाद हमने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

56 मिनट ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

7 घंटे ago