समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

आज से बिहार विधानसभा का बजट सत्र: कल विजय चौधरी पेश करेंगे बिहार बजट 2023-24, 5 अप्रैल तक चलेगा सत्र

बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज से हो रही है। यह बजट सत्र 5 अप्रैल तक चलेगा। इसमें कल यानी 28 फरवरी को बिहार का बजट पेश किया जाएगा। आज बिहार विधानसभा और बिहार विधान की संयुक्त बैठक होगी। इसमें राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर अभिभाषण देंगे। राज्यपाल अपने अभिभाषण में बिहार सरकार उपलब्धियों को बताएंगे। इसी दिन बिहार का आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश कर दिया जाएगा।

बजट सत्र में 22 बैठकें होंगी

बजट सत्र में 22 बैठकें आयोजित की गई हैं। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर 2 दिन वाद विवाद होगा। 2023-24 के बजट पर सामान्य विमर्श 2 दिन तक चलेगा। इसके अलावा 2022-23 के तृतीय अनुपूरक बजट व्यस्थापन के लिए एक दिन रखा गया है।

IMG 20220723 WA0098

इसके बाद वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्यय अनुदान की मांगों पर वाद विवाद और विनियोग विधेयक 12 दिन पेश किए जाएंगे। इन 12 दिनों में अलग-अलग विभागों के बजट भी पेश किए जाएंगे।

बिहार विधानसभा में राजकीय विधायक और अन्य राजकीय कार्यों के लिए 2 दिन रखा गया है। गैर सरकारी सदस्यों के कार्य यानी कि गैर सरकारी संकल्प के लिए 2 दिन का समय रखा गया है। फरवरी से लेकर अप्रैल तक चलने वाले इस बजट सत्र में 16 दिन अवकाश रहेगा। जिसमें होली, रामवनमी से लेकर कई त्योहार शामिल हैं।

new file page 0001 1

विकास में बड़ी भूमिका

बिहार राज्य के बजट का आकार साल 2021-22 में दो लाख 18 हजार 302 करोड़ 70 लाख रुपए था, जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर दो लाख 37 हजार, 691 करोड़ 19 लाख रुपए हो गया था।

बिहार सरकार ने 2022-23 में 6 सूत्रों का बजट पेश किया था, ये 6 सूत्र मानव जीवन से जुड़े हुए थे और बताया गया था कि विकास में इसकी बड़ी भूमिका होगी।

IMG 20230217 WA0086

स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग में निवेश, कृषि और संबंधित क्षेत्र, आधारभूत संरचना ग्रामीण एवं शहरी, विभिन्न वर्गों का कल्याण। इन 6 सूत्रों के क्रियान्वयन पर ही 2022-23 में फोकस किया गया था। पिछली बार भाजपा कोटे के वित्त मंत्री सह उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बजट पेश किया था। इस बार वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी बजट पेश करेंगे।

IMG 20230109 WA00071 840x760 1IMG 20221203 WA0074 0120x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaledPost 193 scaled