अब पुलिस को लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए दो घंटे का समय देना होगा. सिर्फ छुट्टी वाले दिन को छोड़कर बिहार पुलिस आम जनता की समस्याओं से अवगत होगी और तुरंत उसपर कार्रवाई भी की जाएगी.
दरअसलबिहार पुलिस मुख्यालय सहित सभी जिले रेंज के डीआईजी आईजी सहित एसपी को हर दिन 2 घंटे आम लोगों की समस्या सुनना होगा. रोजाना अब कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाने उनके ऑफिस पहुंच सकता है।
बिहार के नए डीजीपी आर एस भट्टी ने यह बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने निर्देश दिया है कि अब राज्य में हर दिन आईजी, डीआईजी और एसपी दो घंटे का समय आम लोगों की समस्या को सुनने के लिए देंगे. उनकी समस्याओं का निपटारा कैसे होगा, उसका समाधान निकालेंगे. दरअसल, पुलिस मुख्यालय की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है.
इस आदेश में कहा गया है कि हर कार्य दिवस मतलब छुट्टी वाले दिनों को छोड़कर सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक पुलिस के अधिकारी यानी आईजी डीआईजी और एसपी उनके ऑफिस में आने वाले लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उसका निवारण करेंगे.
आदेश में आगे कहा गया है कि जो भी शिकायतकर्ता अधिकारियों के ऑफिस में पहुंचेगा उनसे मिलना होगा और उनकी समस्याओं को सुनना होगा. राज्य के नए डीजीपी के अनुसार हर दिन यह देखने को मिल रहा था कि राज्य के लोग बड़ी संख्या में अपनी शिकायतों को लेकर पटना स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंच रहे हैं. इसके बाद यह आदेश दिया गया है.
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…