Samastipur

समस्तीपुर में बोले पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह- 2014 में पहली बार स्वतंत्र भारत में किसी भारतीय की सरकार बनी है

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह पहुंचे। वहीं सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में पहली बार स्वतंत्र भारत में किसी भारतीय की सरकार बनी।

हालांकि उन्होंने बाद में इस शब्द को क्लियर करते हुए कहा कि ब्रिटेन के एक अखबार ने अपने एडिटोरियल में इस बात की जानकारी दी गई थी। मैं उसी का हवाला दे रहा हूं।। पूर्व मंत्री समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के हाई स्कूल पथरिया के प्रांगण में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती समारोह मैं सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भारत में मूल रूप से परिवर्तन देखने को मिला। ब्रिटेन की एक अखबार ने अपने आर्टिकल में लिखा था कि पहली बार भारत में भारतीयों की सरकार बनी है।

पृथ्वीराज चौहान के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश :

पूर्व मंत्री ने इस मौके पर पृथ्वीराज चौहान के व्यक्तित्व और कृतित्व पर भी प्रकाश डाला और लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार की कई उपलब्धियां गिनाते हुए भी कहा कि देश में वर्ष 2014 के बाद ही विकास को लेकर परिवर्तन देखने को मिल रहा है। हर स्तर पर विकास हो रहा है। केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास और सब का प्रयास के मूल मंत्र पर आगे बढ़ रहे हैं।

देखें वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के ताजपुर रोड स्थित होटल में एसी का कॉपर वायर काटते युवक को कर्मियों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित भोला टॉकीज गुमटी के पास एक…

2 घंटे ago

सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार का जिक्र, INDIA गठबंधन छोड़ने पर क्या लिखा

Sonia Gandhi on Nitish Kumar: सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नीतीश कुमार के राजनीतिक…

9 घंटे ago

पीएम मोदी की वैशाली सभा में मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से लोग जुटेंगे; NDA की बड़ी तैयारी

बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में भोजपुरी कलाकार के पहुंचने पर करीब तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित, फंसे रहे इमरजेंसी वाहन

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…

1 दिन ago

पिकअप की ठोकर से समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति व जनसुराज नेता तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…

2 दिन ago