Bihar

बिहार: मौत के मुंह में समा रहे यात्री के लिए फरिश्ता बना जवान, चलती ट्रेन के नीचे से खींचकर बचा ली जान

जाको राखे साइयां मार सके न कोय इसका अर्थ यह है कि जिस पर ईश्वर की कृपा दृष्टि होती हैं उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता हैं. ऐसा ही एक मामला बिहार के पूर्णिया से आया है. जहां कटिहार रेल मंडल के पूर्णिया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के एक जवान ने जान की बाजी लगाकर एक शख्स को मौत के मुंह से बचा लिया. उनके द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए विभाग अब उन्हें पुरस्कृत करेगी.

दरअसल जोगबनी से कटिहार आ रही फास्ट पैसेंजर ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर रुकने वाली थी. तभी अचानक चलती ट्रेन से एक यात्री उतरने की कोशिश करने लगा. लेकिन धोती पहने होने के कारण यात्री अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा और धीरे धीरे पटरी के नीचे जाने लगा. लेकिन तभी स्टेशन पर गश्ती कर रहे आरपीएफ जवान संजीव कुमार सिंह की नजर उस यात्री पर पड़ी. जिसके बाद उसने बिना किसी बात की परवाह किए अपनी जान की बाजी लगाकर यात्री की ओर कूद पड़ा और उसके झटके से अपनी ओर खींचकर दूसरी ओर गिर पड़ा. जिससे यात्री की जान बच गई.

पूर्णिया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान की सूझबूझ से एक शख्स की जान बच गई. इस तरह जवान ने मौत के मुंह में समाते उस यात्री को बचा लिया. उनकी इस जांबाजी के लिए हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है.कटिहार रेल मंडल आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट कमल सिंह ने आरपीएफ जवान संजीव कुमार सिंह के इस कार्य के लिए ना सिर्फ प्रशंसा की बल्कि उन्हें पुरस्कृत करने की भी घोषणा की हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

10 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

10 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

24 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

1 दिन ago