शनिवार, अप्रैल 27, 2024

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार सरकार ने पूर्व DGP संजीव सिंघल को दी नई जिम्मेदारी, बनाया केंद्रीय चयन पर्षद का अध्यक्ष

बिहार के पूर्व डीजीपी एसके सिंघल को सरकार ने नई जिम्मेवारी सौंपी है। भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के अधिकारी संजीव कुमार सिंघल को सरकार ने केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। बिहार सरकार ने तीन वर्षों के लिए एस के सिंघल को केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

दरअसल, केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार के अध्यक्ष के एस द्विवेदी का कार्यकाल आने वाले 20 जनवरी को पूरा हो रहा है। के एस द्विवेदी का कार्यकाल खत्म होने के बाद पूर्व डीजीपी एसके सिंघल केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार के अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे। केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष के रूप में एसके सिंघल को सरकारी प्रावधानों के अनुसार वेतन और सारी सुविधाएं मिलती रहेंगी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 08231020201015 075150