समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग का आज समस्तीपुर आगमन, छठ पर्व के दौरान उमड़ने वाली भीड़ के लिये की जा रही तैयारियों का लेंगे जायजा

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग का आगमन शुक्रवार को समस्तीपुर रेल मंडल में होगा। इस दौरान वे रेलमंडल में यात्री सुविधाओं व छठ पर्व के दौरान उमड़ने वाली भीड़ के लिये की जा रही तैयारियों का जायजा लेंगे। महाप्रबंधक के निरीक्षण से संबंधित जानकारी गुरुवार की देर शाम अधिकारियों को मिलते ही सभी सक्रिय हो गये हैं। स्टेशनों पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, यात्री प्रतीक्षालय और भीड़ नियंत्रण से संबंधित तैयारियों को मुकम्मल किया जा रहा है। ज्ञात हो कि छठ पर्व के दौरान प्रवासी काफी संख्या में अपने परिवारों के साथ छठ मनाने आते हैं। इस दौरान स्टेशनों व ट्रेनों में यात्रियों की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ती है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150