Bihar

सुधाकर सिंह के बाद RJD के एक और विधायक ने उठाया सीएम नीतीश कुमार पर सवाल, कहा- निरंकुश…

सीएम नीतीश के नए गठबंधन में एक बार फिर से दरार दिखाई दे रही है. सुधाकर सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. अब राजद के एक और विधायक का बागी बयान सामने आया है. आरजेडी विधायक विजय कुमार मंडल ने भी सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को लेकर सवाल उठाया है. दरअसल, राजद विधायक विजय कुमार मंडल विधानसभा की कमिटी बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इस दौरान जब राजद विधायक से यह पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार की समाधान यात्रा से जनता को कोई फायदा मिलेगा तो उन्होंने सीधे तौर पर इस पर सवाल उठा दिया.

आरजेडी विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को यूपीए सरकार और पूर्व की केंद्र सरकार के मंत्री रघुवंश सिंह के कामों का फायदा मिला है. उन्होंने नीतीश कुमार के विकास के कामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 17 साल में बिहार का क्या विकास हुआ है ये सभी जानते है. इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा से बातचीत के दौरान यहां तक कह डाला कि बिहार की सत्ता निरंकुश हो गई है और ये जरूरी है कि जन कल्याण के लिए समय समय पर सत्ता परिवर्तन होना चाहिए. वहीं, जीवेश मिश्रा से उन्होंने ये भी कहा कि राज्य की बदहाली के लिए आप यानि बीजेपी भी जिम्मेदार है जो नीतीश कुमार को 17 साल तक पालकर रखी.

आरजेडी विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री निकले तो हैं समाधान करने के लिए लेकिन वे लोगों की समस्या का कितना समाधान कर पाते हैं यह तो आनेवाला समय ही बताएगा. बिहार का पिछले 17 वर्षों में जितना विकास होना चाहिए था उतना नहीं हो सका. बिहार का विकास नहीं होने के लिए आरजेडी भी जिम्मेवार है.

उन्होंने सीएम नीतीश से अपील करते हुए कहा कि इस यात्रा में अपने अफसरों पर लगाम लगाकर रखें. उन्होंने कहा कि बिहार प्रखंड से लेकर पटना सचिवालय तक भ्रष्टाचार में डूब चुका है. किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है, यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं और मुख्यमंत्री समाधान यात्रा कर रहे हैं. बिहार में किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है, मुख्यमंत्री किस समस्या का समाधान करने के लिए निकले हैं उन्हें किसानों की समस्या पर भी ध्यान देना होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

17 घंटे ago