Samastipur

एसपी के टास्क के बाद हसनपुर पुलिस भी एक्शन मोड में, निकाला मोटरसाइकिल फ्लैग मार्च; बढ़ते क्राइम पर लगाम लगाने की पहल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी के जिला मुख्यालय में पदस्थापन के बाद से ही सभी थाना क्षेत्र की पुलिस एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। जगह-जगह वाहन चेकिंग, बैंक चेकिंग के अलावा संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। एसपी के द्वारा लगातार गश्ती दलों को गश्ती करने का निर्देश दिया गया है। इसी आलोक में सोमवार को हसनपुर थाना क्षेत्र में बाइक फ्लैग मार्च निकाला गया। इससे पहले रविवार की देर शाम एसपी ने खुद भी बाइक फ्लैग मार्च निकाला था। इस दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोने लाल ढाला के पास स्थित एक लाॅज से शराब सेवन करते कुछ लोगों को उठाकर मुफस्सिल पुलिस के हवाले किया गया था। समस्तीपुर के एसपी लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रहे है। उन्होंने सभी एसडीपीओ व थानेदार को क्राइम कंट्रोल के मद्देनजर टास्क भी दिया है।

सोमवार को हसनपुर थाना क्षेत्र में दर्जनों बाइक के साथ फ्लैग मार्च के लिए निकले पुलिसकर्मियों ने विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर शराब के भंडारण एवं खरीद बिक्री तथा भट्टी को संचालित करने वाले व्यक्तियों के बारे में तुरंत सूचित करने का अलाउंस भी किया।

इससे पहले रविवार को पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारियों के साथ मिटिंग की। जिले में अपराध की रोकथाम के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, व्यवहारिक कुशलता, अनुशासन में कार्य करने तथा साफ-सफाई में रहने का निर्देश दिया गया था।

इस दौरान पुलिस कप्तान ने सभी थाना अध्यक्षों को अपने-अपने थाना के टॉप-10 अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर निगरानी रखने, शराब माफियाओं के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाने तथा सभी आभूषण दुकानदारों के साथ बैठक कर उसकी सुरक्षा का इंतजाम करने पर विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया था। बताते चलें कि समस्तीपुर जिले में पिछले कुछ महीनों से हत्या, लूट, डकैती जैसी वारदातों में तेजी से इजाफा हुआ है। अधिकतर मामलों में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। अब देखने वाली बात होती है की क्राइम कैपिटल बने समस्तीपुर जिले में हो रहे अपराधिक वारदातों पर नये एसपी विनय तिवारी कितना लगाम लगा पाते है। शहरवासियों को नये पुलिस कप्तान से काफी उम्मीदें है। खासकर सदर अनुमंडल क्षेत्र में जमीनी माफियाओं का दबदबा, गोलीबारी, लूट, हत्या, डकैती, मोबाइल छिनतई व चैन स्नैचिंग की घटना आम बनी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अनुमंडल क्षेत्र में 5 छठ घाट प्रतिबंधित, जिला प्रशासन ने जारी की सूची

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में छठ घाटों पर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा विद्युत विभाग, अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के…

12 घंटे ago

छठ घाटों का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर दिए सख्त निर्देश

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

13 घंटे ago

BRB कॉलेज कैंपस में छठ घाट पर रील्स वीडियो बनाने के दौरान डूबा किशोर, करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच शहर के बीआरबी कॉलेज…

14 घंटे ago

नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व छठ

समस्तीपुर : लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ आज शुक्रवार…

1 दिन ago

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग का आज समस्तीपुर आगमन, छठ पर्व के दौरान उमड़ने वाली भीड़ के लिये की जा रही तैयारियों का लेंगे जायजा

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग का आगमन शुक्रवार को समस्तीपुर रेल…

1 दिन ago