2024 चुनाव से पहले किसी देश पर हमला करवाने वाली है BJP, बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव का बड़ा दावा
बिहार की नीतीश सरकार में आरजेडी कोटे के कई मंत्री आजकल सुर्खियों में हैं। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस की गई विवादित टिप्पणी के बाद अब सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि जब भी चुनाव आता है तो बीजेपी आर्मी पर हमला करती है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले किसी देश पर हमला करने वाली है। इस बयान के बाद बिहार की सियासत और गर्मा गई है।
बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव से मंगलवार को मीडिया ने पूछा कि बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव रिकॉर्ड मत से जीतने का दावा कर रही है, इस पर क्या कहेंगे। मंत्री सुरेंद्र ने जवाब में कहा कि बीजेपी का सूपड़ा साफ होना वाला है। वे बीजेपी की चुनौती स्वीकार करते हैं। जब चुनाव आते हैं तो ज्यादा से ज्यादा आर्मी पर हमला करते हैं। इस बार लगता है कि किसी देश पर हमला होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक दिन पहले भी मंत्री सुरेंद्र यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले कुछ बड़ा होने की बात कही थी। गया में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कोई भी बड़ी से बड़ी घटना-दुर्घटना हो सकती है। बीजेपी फिर से सत्ता पाने के लिए बड़ा कदम उठा सकती है। हमें होशियार रहना पड़ेगा।
रामचरितमानस पर विवाद जारी
नीतीश सरकार में आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर भी अपने एक बयान की वजह से पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। पिछले दिनों उन्होंने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान रामचरितमानस को नफरत फैलाने और बांटने वाला ग्रंथ बताया था। इस पर बीजेपी और संत समाज ने विरोध जताया, तो आरजेडी की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने भी हमला बोला। इस मुद्दे पर आरजेडी और जेडीयू के बीच गतिरोध और बढ़ गया है।
![2024 चुनाव से पहले किसी देश पर हमला करवाने वाली है BJP, बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव का बड़ा दावा 5 20x10 Hoarding 12.01.2023 scaled](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/01/20x10-Hoarding-12.01.2023-scaled.jpg)
![2024 चुनाव से पहले किसी देश पर हमला करवाने वाली है BJP, बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव का बड़ा दावा 6 IMG 20230109 WA0007](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230109-WA0007.jpg)
![2024 चुनाव से पहले किसी देश पर हमला करवाने वाली है BJP, बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव का बड़ा दावा 7 IMG 20221203 WA0074 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221203-WA0074-01.jpeg)
![2024 चुनाव से पहले किसी देश पर हमला करवाने वाली है BJP, बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव का बड़ा दावा 8 1 840x760 1](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/09/1-840x760-1.jpg)
![2024 चुनाव से पहले किसी देश पर हमला करवाने वाली है BJP, बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव का बड़ा दावा 9 IMG 20211012 WA0017](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20211012-WA0017.jpg)
![2024 चुनाव से पहले किसी देश पर हमला करवाने वाली है BJP, बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव का बड़ा दावा 10 Post 193 scaled](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/01/Post-193___-scaled.jpg)