Bihar

राम से शुरू बहस मंत्री की जाति तक पहुंची, बीजेपी बोली- ऐसे नाम चंद्रशेखर है, चुनाव में यादव

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है। साधू-संतों से लेकर तमाम सियासी दलों ने घेराबंदी कर दी है। राम से शुरू हुई बहस अब मंत्री जी की जाति तक पहुंच गई है। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें शिक्षा मंत्री बता रहे हैं कि वो अपने नाम के आगे और पीछे कुछ नहीं लिखते सिर्फ चंद्रशेखर लिखते हैं। कई लोग उनकी जाति पूछते थे। जिस पर वो कहते थे कि जैसा प्रभु ने सुंदर बनाया है और जिस रूप में आप देखते हो वो कम है क्या।

इसी वीडियो को टैग कर बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद बिहार के शिक्षा मंत्री को घेरा है। और लिखा कि बिहार के शिक्षामंत्री महाबोगस ही नहीं महाझूठा आदमी हैं। आत्ममुग्धता भरा प्रवचन सुनिए, “सिर्फ चंद्रशेखर लिखते हैं, नाम के आगे-पीछे कुछ नहीं लिखते।” यानी जाति से ऊपर उठ गए है। चुनावी पर्चा में ‘यादव’ लिखकर वोट मांगते हैं। काम करो। बकवास बंद करो। छात्र- युवाओं को बेवकूफ मत बनाओ।

निखिल आनंद ने ट्वीट में बिहार के शिक्षा मंत्री का जाति ना लिखने वाला वीडियो और चुनावी पर्चा भी टैग किया है। जिसमें चंद्रशेखर यादव लिखा हुआ है। बीजेपी का कहना है कि वोट मांगने के लिये यादव लिखते हैं और वैसे जाति से ऊपर उठ जाते हैं।

आपको बता दें प्रो चंद्रशेखर ने रामचरित मानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया है। जिस पर बीजेपी भड़क गई है। बीजेपी ने इस बयान को निंदनीय बताते हुए हिंदू संप्रदाय से माफी मांगने को कहा है। दरअसल, बिहार के शिक्षा मंत्री बुधवार को नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान मनु स्मृति की चर्चा करते हुए कहा कि देश में कुछ विचार ऐसे चले हैं जो नफरत फैलाना चाहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

5 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

6 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago