Bihar

बिहार का दूसरा तारामंडल दरभंगा में तैयार, 12 जनवरी को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, जानें क्या होगा

नये साल पर मिथिला को एक सुंदर सा उपहार मिलने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 जनवरी को बिहार के दूसरे और उत्तर बिहार के पहले तारामंडल का उद्घाटन करेंगे. पटना के बाद 164 करोड़ की लागत से बने दरभंगा तारामंडल के पहले चरण का काम पूरा कर लिया गया है, जबकि दूसरे चरण का काम भी अंतिम चरण में है. दरभंगा के कैदराबाद स्थित बेला गार्डेन में निर्माणाधीन तारामंडल का 12 जनवरी के बाद आम लोग दीदार कर सकेंगे. इस तारामंडल का आधुनिक तरीके से निर्माण कराया गया है. यह तारामंडल अपने आप में अनूठा होगा, पूरी तरह सौर ऊर्जा का यहां उपयोग होगा.

न सिर्फ बेहद खूबसूरत है, बल्कि काफी आधुनिक भी है

अमेरिकी वास्तुकार की परिकल्पना से तैयार दरभंगा तारामंडल कई मायनों में पटना से बेहतर होगा. यह न सिर्फ बेहद खूबसूरत है, बल्कि काफी आधुनिक भी है. ऊर्जा के लिए सोलर प्लांट के साथ तारामंडल में म्यूजियम के साथ अन्य सुविधा दिया जाना है. इसमें तीन मुख्य भवन होंगे. तारामंडल, सभागार और ओरिएंटेशन हॉल. इसके साथ ही कैफेटेरिया, लॉबी, चिल्ड्रन पार्क, साइंस गैलरी, सर्विस बिल्डिंग और कमल तालाब भी होगा. गैलरी में प्रदर्शनी विज्ञान और अंतरिक्ष जैसे ब्रह्मांड के विकास और ब्रह्मांडीय मार्गों के आधार पर डिजाइन किया जाएगा.

अधिकारियों ने लिया जायजा 

पिछले दिनों तारामंडल के निर्माण कार्य की समीक्षा के लिए पटना से भवन विभाग के सचिव रवि कुमार के साथ अधिकारियों की टीम दरभंगा आयी थी. अधिकारियों ने तारामंडल का जायजा लिया और सभी एक पहलू पर विचार विमर्श किया. अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि काम अंतिम चरण में है. जनवरी में इसका उद्घाटन होना है, जिसको लेकर निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि 88 करोड़ की लागत से पहले चरण में काम पूरा हो गया है. दूसरे चरण में 48 करोड़ की लागत से होना है.

होगी कई मनमोहक सुविधाएं 

प्रोजेक्ट मैनेजर सह सिविल इंजिनियर, अब्दुल बारी ने बताया कि दरभंगा तारामंडल को राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद और राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने डिजाइन किया है. इस तारामंडल में साइंस के छात्रों को खूब फायदा मिलेगा. यहां छात्र एक छत के नीचे ग्रह, उपग्रह के साथ चांद व तारों के अतिरिक्त अंतरिक्ष और खगोलीय घटना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और देख सकते हैं. तारामंडल के अलावा बड़ा ऑडिटोरियम के साथ साइंस एग्जिबिशन के साथ साथ ग्रीन गार्डन और लाइटिंग भी लगाई गयी है. इसकी खूबसूरती भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा. तारामंडल के अंदर ही कैफेटेरिया की सुविधा दी जाएगी. साथ में पार्किंग से लेकर गार्डन तक की व्यवस्था यहां पर की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

9 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

9 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

23 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

1 दिन ago