Bihar

बिहार: वारंटी को पकड़ने गए दारोगा की जमकर पिटाई, चश्मा भी तोड़ दिया

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां अपराधियों को पकड़ने गए एक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी गयी. इस घटना के बाद से निश्चित तौर पर बिहार में- एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे है. दरअसल बिहार के नए डीजीपी आएस भट्टी ने बीते दिनों अपने पुलिसकर्मियों को कहा था कि वे अपराधियों को दौड़ाएं, नहीं तो वे उन्हें दौड़ाएंगे. बिहार पुलिस के मुखिया के इस निर्देश को उनके मातहत पुलिसकर्मियों ने सर आंखों पर लिया, कई अपराधी पकड़े भी गए हैं उन्हें दौरा-दौरा कर पकड़ा गया, वह भी बीच सड़क पर. लेकिन, इसी बीच राजधानी पटना में एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे पुलिसिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं.

दरअसल पटना में अपराधियों ने दीघा थाने में तैनात एक दरोगा को पीट दिया है. दरअसल दरोगा राघवेंद्र नारायण सिंह एक वारंटी को गिरफ्तार करने गए थे. इसी दौरान दारोगा वारंटी को खोजते-खोजते उसके मोहल्ले में पहुंच गए. लेकिन, इसी बीच अपराधी दारोगा से टकरा गए और इसके बाद अपराधियों ने दारोगा राघव शरण सिंह की लात घूसों से पिटाई कर दी. यही नहीं अपराधियों ने उनका मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया .

इस दौरान दारोगा का चश्मा भी टूट गया, किसी तरह दरोगा जी वहां से भाग कर लौटे. इस पूरे मामले की जानकारी उन्होंने पटना पुलिस के अधिकारियों को दी. इसके बाद तत्काल एक टीम गठित की गई और उस इलाके में पहुंच गई. वारंटी के पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. गिरफ्तार लोगों में पीटने वालों में कुख्यात अपराधी भी शामिल रहा है. अन्य सभी अपराधियों की खोजबीन चल रही है.

पीड़ित दारोग़ा का कहना है कि एक अपराधी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी होने पर सभी पकड़े जाएंगे . पुलिस पिटाई का मामला काफी गंभीर है क्योंकि इस घटना ने साबित किया है कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है. देखना होगा अपने दामन पर लगे दाग को छुड़ाने के लिए पटना पुलिस किस तरह की गंभीर कार्रवाई करती है. ताकि एक मैसेज जा सके और पुलिस की का रसूख बचा रह सके.

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

8 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

8 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

22 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

23 घंटे ago