Bihar

बिहार के सिविल कोर्टों में क्लर्क व स्टेनो के 7692 पदों पर होगी भर्तियां

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

Sarkari Naukri in Bihar : राज्यभर के सिविल कोर्ट में 7692 पदों पर बहाली होगी। इसमें क्लर्क के लिए 3325 पद, आशुलिपिक के 1562 पद, रीडर-कम-डिपोजिशन राइटर के 1132 और 1673 चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के पद शामिल हैं। सिविल कोर्ट में क्लर्क और आशुलिपिक पदों के लिए परीक्षा 11 फरवरी को संभावित हैं। वहीं, रीडर-कम- डिपोजिशन राइटर के लिए 14 फरवरी और चतुर्थ वर्गीय कर्मियों लिए 15 फरवरी को परीक्षा होगी। इन परीक्षाओं में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लाखों में है। यह परीक्षा केंद्रीकृत चयन एवं नियुक्ति समिति-सह-जिला एवं सत्र न्यायाधीश पटना की ओर से ली जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। परीक्षा केन्द्रों का चयन कर लिया गया है। अधिक परीक्षा केन्द्रों की संख्या पटना में होगी।

जिला कला पदाधिकारी पद के लिए 19 से 21 जनवरी तक परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए 19 जनवरी से 21 जनवरी तक परीक्षा आयोजित करेगी। यह परीक्षा दो पालियों में पटना में होगी। पहली पाली की परीक्षा साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी। हालांकि छात्रों को परीक्षा केन्द्रों पर पहले ही पहुंचना होगा। 7.45 बजे से उन्हें केन्द्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। परीक्षा केन्द्र पर साढ़े आठ बजे के बाद किसी परिस्थिति में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से पांच बजे तक होगी। इस परीक्षा में 263 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

28 मिनट ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

2 घंटे ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

8 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

18 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

19 घंटे ago