Politics

नीतीश कुमार को टेकुआ की तरह सीधा कर देंगे: RJD विधायक सुधाकर सिंह का बड़ा हमला, कहा-सिर्फ झूठ बोलते हैं नीतीश, किसानों से मांगा समर्थन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह ने आज फिर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला. सुधाकर सिंह ने कहा-नीतीश कुमार किसानों को लेकर सिर्फ झूठ बोल रहे हैं. ऐसी सरकार को ठीक करने की जरूरत है. अगर बिहार के किसान साथ दें तो नीतीश कुमार को टेकुआ की तरह सीधा कर देंगे.

शराब की होम डिलेवरी हो सकती है पर खाद-बीज की नहीं :

सुधाकर सिंह मंगलवार को खगड़िया में किसानों की सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. उन्होंने नीतीश कुमार पर बेहद तीखा हमला बोला. सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार जैसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति कहीं नहीं है. यहां हर घर में शराब की होम डिलेवरी हो सकती है लेकिन खाद-बीज की होम डिलेवरी नहीं हो सकती. बिहार के किसान खाद औऱ बीज के लिए मर रहे हैं और सरकार के मुखिया अपना गुणगान करने में लगे हैं।

सिर्फ झूठ बोलते हैं नीतीश :

सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के किसानों के साथ सबसे बड़ा धोखा किया. नीतीश कुमार ने बिहार में कृषि रोड मैप जारी किया. इसका बजट 3 लाख 10 हजार करोड़ का बनाया गया. बिहार के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कृषि रोड मैप के जरिये बिहार में अनाज के उत्पादन को 1 करोड़ 80 लाख टन से बढ़ाकर 3 करोड़ टन कर दिया जायेगा. लेकिन 3 लाख 10 हजार करोड़ खर्च करने के बाद हालत ये है कि बिहार में अनाज का उत्पादन 1 करोड 79 लाख टन हो गया. यानि अनाज का उत्पादन और घट गया।

सुधाकर सिंह ने कहा कि अब नीतीश कुमार कह रहे हैं कि हम कृषि रोड मैप-4 लायेंगे. इससे पहले कृषि रोड मैप-1, 2 और 3 पूरा हो चुका है. बिहार के किसानों को पता ही नहीं चला कि कृषि रोड मैप कहां लागू हुआ औऱ सरकार कह रही है कि हमने तीन कृषि रोड मैप पूरा कर लिया. सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार सिर्फ आंकड़ों की फर्जी खेती करती है।

नीतीश कुमार ने कहा था कि हर खेत तक पानी पहुंचायेंगे. कितने खेत तक पानी पहुंचाया गया ये सरकार जवाब दे. किसानों को बिजली से सिंचाई के लिए कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है. सरकार ने किसानों के लिए सुविधा एप बनाया था लेकिन वह डेढ़ साल से काम ही नहीं कर रहा है. इस राज्य में एक एप नहीं चल रहा है और आप कह रहे हैं कि हम बिहार को बदल देंगे. आप झूठ बोल रहे हैं, आप लोगों को छल रहे हैं।

बिहार में लूट का मॉडल है :

सुधाकर सिंह ने कहा कि किसानों से अनाज खरीद के नाम पर पूरी तरह से फर्जीवाड़ा किया जा रहा है. मैंने सरकार को सैकड़ों उदाहरण दिये लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की. किसानों के नाम पर बिहार में लूट का मॉडल चल रहा है. यहां लूट तंत्र को बढिया से डिजायन किया गया है. यहां तमाम गड़बड़ी सत्ता के संरक्षण में हो रही है, सत्ता संरक्षित गड़बड़ी को कौन पकड़ेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

13 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

13 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

17 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago