Bihar

भ्रष्ट्राचार पर शिकंजाः बिहार कैडर के IPS विवेक और पत्नी समेत 6 रिश्तेदारों पर निगरानी कोर्ट में चार्जशीट, यह है मामला

बिहार कैडर के आईपीएस अफसर विवेक कुमार, उनकी पत्नी निधि कर्णनाल समेत छह रिशतेदारो के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत एसवीयू ने सोमवार को निगरानी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मनीष द्विवेदी की अदालत में चार्जशीट दायर की है। एसवीयू टीम ने 8 बड़े बंडल में कागजात के साथ चार्जशीट दायर की है। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने 15 अप्रैल, 2018 को मुजफ्फरपुर के एसएसपी रहते विवेक कुमार और उसकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी। उनके मुजफ्फरपुर समेत उत्तर प्रदेश के ठिकानों पर आय से अधिक संपति अर्जित करने के मामले में छापेमारी भी हुई थी।

अनुसंधान के दौरान एसवीयू ने पाया कि आईपीएस विवेक कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अकूत संपति अर्जित की। ये संपत्तियां उत्तर प्रदेश के सहारनुपर, मुजफ्फरनगर और उतराखंड में उन्होंने पत्नी निधि कर्णवाल उर्फ निधि विवेक, ससुर वेद प्रकाश कर्णवाल,सास उमारानी कर्णवाल,साला निखिल कर्णवाल, शैली कर्णवाल के नाम पर अर्जित की है।

भ्रष्ट्राचार के इस मामले के जांच के दौरान एसवीयू की टीम ने आईपीएस विवेक कुमार के मुजफ्फरपुर स्थित एसएसपी के सरकारी कार्यालय और घर, उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर, सहारनपुर और उतराखंड में छापामारी की थी। इस छापामारी के दौरान इनके घर और इनकी ससुराल के रिश्तेदार के यहां से बड़े पैमाने पर बैंक पासबुक, जेवर, जमीन के कागजात, बैंको में जमा फिक्स डिपोजिट, एलआईसी में जमा रुपये समेत अन्य जरूरी कागजात मिले थे। छापामारी के दौरान विदेशी रुपये भी बरामद हुए थे। मुज्जफरनगर और सहारनपुर स्थित घर की तलाशी में नोटबंदी के बाद भी 23 हजार 500 रुपया के पुराने नोट बरामद हुए थे। 80 कीमती प्लॉट खरीदन के कागजात भी एसवीयू के हाथ लगा था।

एसवीयू की जांच में पाया कि आईपीएस विवेक कुमार के पास आय से अवैध अधिक संपत्ति 1 करोड़ 12 लाख 16 हजार रुपये से अधिक की चल व अचल संपत्ति और इनकी पत्नी निधि विवेक के पास 3 करोड़ 91 लाख 43 हजार से अधिक और उनके सास,ससुर व साले के पास भी अवैध चल व अचल संपत्ति पायी गयी है। जबकि इनकी पत्नी निधि घरेलू महिला है। एसवीयू की टीम ने निगरानी कोर्ट में दायर चार्जशीट में कहा कि आरोपितों ने जांच में कोई सहयोग नही किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

6 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

7 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

9 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

9 घंटे ago