Bihar

रेलवे में 19800 पदों पर नौकरी का फर्जी विज्ञापन देकर कमाते थे पैसे, बिहार से गिरफ्तार हुए दो शातिर

रेलवे पुलिस फोर्स ने रेलवे में नौकरी का फर्जी विज्ञापन निकालकर युवाओं को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में आरपीएफ ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

बता दें कि इस गैंग ने रेलवे में आरक्षक के 19800 पदों पर भर्ती निकलने की फेक न्यूज इंटरनेट के माध्यम और अलग-अलग सोशल मीडिया साइटस पर फर्जी विज्ञापन जारी कर दिया. रेल प्रशासन को लगातार पढे़ लिखे बेरोजगार युवाओं को भ्रमित करके वसूली करने वाले गिरोह की शिकायत मिल रही थी. नौकरी के फर्जी विज्ञापन को लेकर रेलवे को खंडन तक जारी करना पड़ा था.

इसके साथ ही रेलवे ने इसकी व्यापक जांच शुरू की थी. इस मामले में रेल सुरक्षा बल, आईटी सेल जबलपुर को बड़ी कामयाबी हासिल हुई और फर्जी वेकेंसी निकाल कर युवाओं को लूटने वाले गिरोह के दो लोगों को पकड़ लिया.

जांच में ये भी सामने आया कि सोशल मीडिया में चले रहे विज्ञापन से प्राप्त लिंक में एक whatsapp ग्रुप Govt.Job center और टेलीग्राम ग्रुप Education ki duniya का संचालक/एडमिन आरपीएफ कॉन्सटेबल की कुल 19,800 भर्ती का फर्जी विज्ञापन प्रकाशित कर छात्रों में भ्रम फैलाकर उन्हें गुमराह किया जा रहा था.

आरोपियों द्वारा फर्जी विज्ञापन लिंक, व्हाट्सऐप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप को इस तरह डिजाइन किया था कि जब भी कोई छात्र इनको खोल कर देखता था तो इनके हिट्स के बदले में उनको वेबसाइटों से आर्थिक लाभ मिलता था.

पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों का नाम कुन्दन कुमार और सोनु कुमार है, दोनों बिहार के गया के रहने वाले हैं. दोनों आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल और लैपटॉप को चेक करने पर RPF Constable New Bharti 2023 का फर्जी विज्ञापन पोस्ट किया हुआ पाया गया. पकड़े गए दोनों आरोपियों पर धारा 406, 419 ,420, 120 बी आईपीसी और 67 बी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

3 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

5 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

6 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

6 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

16 घंटे ago