Bihar

बिहार में डबल मर्डर: आरा में प्रोफेसर दंपति की बेरहमी से हत्या, फ्लैट के अंदर का दृश्य देख दंग रह गए पड़ोसी

आरा के नवादा थाना क्षेत्र में भाजपा के बड़े नेता और विधानसभा चुनाव में काराकाट से पार्टी के प्रत्याशी रह चुके रिटायर्ड प्रोफेसर महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी की सोमवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों का शव उनके ही आवास में खून से लथपथ हालत में बरामद किया गया है। हत्या की घटना के बाद से शहर में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में उनके आवास पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना उनके परिवार वालों को दी गई और उनके जाने वाले सैकड़ों की संख्या में लोग उनके आवास पहुंच गए। प्रोफसर महेंद्र सिंह देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी करीबी बताए जा रहे हैं। इनकी हत्या से भाजपा नेताओं में काफी आक्रोश है।

आरा में बीजेपी नेता और पत्नी की बेरहम से हत्या

डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से प्रोफेसर के पद से रिटायर हुए थे। जबकि उनकी पत्नी पुष्पा सिंह आरा के महिला कॉलेज से प्रोफेसर के पद से रिटायर हुई थी। दोनों पति पत्नी अपने आवास पर अवकाश ग्रहण करने के बाद साथ में रहते थे। कमरे की दीवारों पर मिले खून के धब्बे को देखने से ऐसा लग रहा है कि जब बदमाश उन्हें मार रहे थे, तब उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की होगी। बहुत ही तड़पा-तड़पाकर अपराधियों ने दोनों की निर्मम हत्या की है।

बीजेपी के पुराने नेता थे प्रोफेसर महेंद्र

डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह 1980 में भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे थे। 1985 में विधानसभा चुनाव में रोहतास के काराकाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी भी थे। साथ ही वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मृतक के छोटे भाई की हीरा जी सिंह ने बताया कि उन्हें उनसे अंतिम बार 26 तारीख को बात हुई थी और वह उनके घर पर भी आए थे। इसके बाद उनसे कोई बात नहीं हुई। वहीं बताया जा रहा है कि प्रोफेसर दंपति की तीन पुत्री रक्षिता सिंह,अर्शिता सिंह एवं अंकिता सिंह सिंह है। इनमें दो बेटी महाराष्ट्र के पुणे एवं एक बेटी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहती है। कतिरा स्थित सुधा डेयरी के बगल में स्थित फ्लैट में पति-पत्नी अकेले रहते थे। सूत्रों के अनुसार, लखनऊ में रहने वाली उनकी बेटी सोमवार की सुबह से ही पिता को फोन कर रही थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा था। तब शाम को उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को फोन किया। उसके बाद एक नजदीकी उनके घर पहुंचे तो हत्या की जानकारी मिली।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि हत्यारों का कुछ सुराग मिल सके और कांड का उद्भेदन किया जा सके। जानकारी के अनुसार मृतक रिटायर प्रोफेसर डॉ.महेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार की दोपहर करीब एक बजे अपने अपार्टमेंट के नीचे मेडिकल स्टोर में फोन कर दवाई मंगाने के लिए आर्डर भी दिया था।

सूचना मिलने पर एसपी प्रमोद कुमार और एएसपी हिमांशु सहित तमाम वरीय पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस हत्या के कारणों की छानबीन में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

10 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

11 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

1 दिन ago