Bihar

उपेंद्र कुशवाहा पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी ने जांच के दिए आदेश, बोले – दोषियों पर जल्द होगी कार्रवाई

जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर कल ईट- पत्थर और टमाटर – प्याज फेंके गए थे. उन्हें काला – झंडा भी दिखाया गया खुद उपेंद्र कुशवाहा ने भी ये बात कही थी. अब इस मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि इस मामले की जांच की जाएगी साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जो भी हुआ वो गलत था खुद वो इस मामले की जांच करवायेंगे.

‘दोषियों को भेजा जाएगा सलाखों के पीछे’ 

तेजस्वी यादव ने कहा कि, फिलहाल मुझे इस बारे में कुछ भी मालूम नहीं है लेकिन अगर उपेंद्र कुशवाहा जी कह रहे हैं तो बात सच ही होगी और जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई की जाएगी दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. पुलिस प्रशासन जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लेगी.

क्या है पूरा मामला 

आपको बता दें कि भोजपुर जिले में सोमवार को जनता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे थे, लेकिन जिले के जगदीशपुर के पास उनका जमकर विरोध किया गया. इस दौरान विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों और समर्थकों के बीच बवाल मच गया. जिसके बाद समर्थकों ने विरोध करने वालों को लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी. जिससे विरोध करने वाले दो लोगों का सिर फट गया.

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा बक्सर से भोजपुर जिले में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. जिसके बाद वहां से लौटने के दौरान जगदीशपुर नायका टोला के मोड़ के पास कुछ लोग उनका स्वागत करने के लिए खड़े थे. तभी कुछ विरोध करने पहुंचे लोगों ने उपेंद्र कुशवाहा के गाड़ी के समीप काला झंडा दिखा दिया. जिसके बाद कुशवाहा समाज के कार्यकर्ताओं ने विरोध करने वालों को जमकर पीटा, जिससे दो लोगों का सिर फट गया.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

3 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

17 घंटे ago