बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की कुढ़नी में चुनावी रैली के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन करते हुए नजर आए। बीटेट और सीटेट अभ्यर्थी हाथों में तख्तियां लेकर तेजस्वी की सभा में पहुंचे और सातवें चरण की शिक्षक बहाली जल्द निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने सभा में नारेबाजी भी की। इसके बाद तेजस्वी यादव ने मंच से उन्हें जल्द ही शिक्षक भर्ती निकालने का आश्वासन दिया।
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के प्रचार के लिए बुधवार को तुर्की पहुंचे। यहां उन्होंने महागठबंधन उम्मीदवार मनोज कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। तेजस्वी की रैली में सीटेट और बीटेट पास शिक्षक अभ्यर्थी भी पहुंच गए। उन्होंने शिक्षक बहाली जल्द निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
एक समाचार चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक अभ्यर्थियों ने कहा कि वे बीजेपी वाले नहीं हैं। वे शिक्षक अभ्यर्थी हैं और अपने हक की मांग कर रहे हैं। सरकार से अपील है कि जल्द ही सातवें चरण की बहाली निकाली जाए, ताकि अभ्यर्थियों को नौकरी मिल सके।
बता दें कि बिहार के शिक्षक अभ्यर्थी लंबे समय से सातवें चरण की शिक्षक बहाली निकालने की मांग कर रहे हैं। पटना में कई बार उनकी पुलिस और प्रशासन से झड़प भी हुई। सरकार की ओर से कई बार अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मगर अभी तक भर्ती का नोटिफिकेशन नहीं निकल पाया है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…