Bihar

बिहार में दवा दुकान से डेढ़ करोड़ की दुर्लभ गेको छिपकली जब्त, दवा के नाम पर हो रही थी तस्करी

बिहार के पूर्णिया में पुलिस‍ ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई में दुर्लभ प्रजाति की छिपकली बरामद की गई है। इस छिपकली की कीमत करोड़ रुपये में है। इसे दिल्‍ली भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने बायसी के एक दुकान में छापेमारी के दौरान यह बड़ी कार्रवाई की है। साथ ही दवा दुकान से भारी मात्रा में कोरेक्‍स व आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं।

पूर्णिया के बायसी क्षेत्र की घटना

जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के बायसी थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक दवा दुकान से 50 पैकेट कोडीन युक्त कफ सिरप और टोकाय गायको नस्ल की काली छिपकली बरामद की है। छिपकली की कीमत कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बतायी जा रही है।

पुलिस ने गुप्‍त सूचना पर की कार्रवाई

वन्यजीव तस्करी मामले को लेकर बुधवार की सुबह एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि बायसी थाना क्षेत्र के पूरब चौक बायसी स्थित ताज मेडिसिन में पश्चिम बंगाल के करण दिग्गी से लाकर कुछ वन्यजीव को दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस को इसकी गुप्‍त सूचना मिली। इसके बाद काफी संख्‍या में पुलिस वहां पहुंची चार लोगों की गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में बलरामपुर कटिहार, बायसी थाना क्षेत्र, पश्चिम बंगाल के करन दिघी एवं दालकोला से संंबंध रखने वाले लोग हैं।

दिल्‍ली भेजा जाना था छिपकली

पुलिस ने बताया कि तस्कर छिपकली को दिल्ली भेजने की तैयारी में था। दवा दुकानदार दिलनवाज फरार हो गया है। गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इस गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल हैंं, जिसकी तलाश की जा रही है। एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि‍ छिपकली की पहचान के लिए वन विभाग की टीम को सूचना दी गई है। इसकी कीमत बाजार में डेढ़ करोड़ तक होने की बात बताई गयी। चारों गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। छिपकली तस्करी का यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़ा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

5 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

5 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

16 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

20 घंटे ago