Bihar

बिहार के युवक को दिल दे बैठी जर्मनी की मार्था, मिथिला परंपरा से शादी; 2 महीने में हिंदी सीखने का वादा

बिहार के सहरसा के रहने वाले युवक चैतन्य पर जर्मनी की मार्था अपना दिल हार गई. दोनों की प्रेम कहानी बेहद रोचक और हसीन है. फिल्मी स्टाइल में दोनों का विवाह 30 नवंबर को पूरे हिंदू रीति रिवाज मिथिला परंपरा के साथ संपन्न हुआ है. इस शादी को लेकर इलाके में काफी चर्चा हो रही है. शादी में जर्मन गर्ल मार्था की मां और बहन के अलावा एक रिश्तेदार भी मौजूद दिखे. यह शादी जिले के पटुआहा स्थित आम गाछी में संपन्न हुई है.

पीएचडी के दौरान दोनों में दोस्ती और फिर प्यार

दूल्हा चैतन्य जिले के पटुआहा गांव के रहने वाले हैं. दुल्हन मार्था जर्मनी की रहने वाली बताई गई हैं. दोनों के बीच प्यार और दोस्ती की शुरुआत जर्मनी में हुई है. दोनों जर्मनी में पीएचडी कर रहे हैं. पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई. दूल्हे राजा के चाचा ध्रुव झा ने बताया कि चैतन्य झा की पढ़ाई लिखाई सहरसा में ही हुई है. उन्होंने ये भी बताया कि शिलांग से बीटेक करने के बाद बेल्जियम से एमएस की डिग्री हासिल की है.

इसके बाद पीएचडी करने के लिए वह जर्मनी चले गए. वहीं पढ़ाई के दौरान ही जर्मनी की लड़की पीएचडी करने वाली मार्था से दोस्ती हुई. दोस्ती के दौरान ही लड़की के पक्ष से शादी का प्रस्ताव आया. दोनों परिवार वालों की रजा मंदी से मिथिला की परंपरा के अनुसार दोनों की शादी हुई. बता दें कि मार्था पोलैंड के वारसा के ऑरलोवस्की की पुत्री हैं.

मार्था हिंदी बोलना नहीं जानती

चैतन्य के चाचा ध्रुव झा ने बताया कि मार्था हिंदी बोलना नहीं जानती हैं, लेकिन मार्था ने कहा कि की दो से तीन महीने में हिंदी सीख लेंगी. हिंदी में भी बात करने की बात कही. पटुआहा के मुखिया मुकेश झा ने बताया कि यह शादी बिल्कुल हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुई है. शादी में जो हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार सिंदूरदान और लावा भूजने का विध होता है वो सब विधि विधान के द्वारा रस्म अदा की गई. इस शादी को लेकर पूरे गांव में चर्चा हो रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…

9 मिनट ago

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

7 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

9 घंटे ago