Bihar

बिहार में अनजानी शादी में खाना खाने घुसा लड़का, दूल्हा बोला- ‘हॉस्टल के दोस्तों के लिए भी पैक कर ले जाना’

दुनिया में हर तरह के लोग होते हैं. हाल ही में हमने आपको एक खबर बताई थी जिसमें एक एमबीए की पढ़ाई करने वाला लड़का किसी शादी में बिना बुलाए खाना खाने चला गया तो उसे पकड़कर जूठे बर्तन धुलवाए गए थे. इस घटना का वीडियो खासा चला था और लोगों ने शादी वाले परिवार की हर इस हरकत पर नाराजगी जताई थी. अगर आपने वो खबर मिस कर दी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है लेकिन इस मामले में लोग दूल्हे की तारीफ कर रहे हैं.

वीडियो बिहार का बताया जा रहा है. इसमें एक लड़का शादी में दूल्हे के पास स्टेज पर बैठा है. वो दूल्हे से कहता है कि हमें नहीं पता कि आपका नाम क्या है और आप कहां के हैं. हम हॉस्टल में पढ़ते हैं और हमने आज खाना नहीं बनाया है. इसलिए हम इस शादी में बिना बुलाए खाना खाने आ गए हैं. आपको कोई दिक्कत तो नहीं है ना?’ इस पर दूल्हा कहता है कि कोई दिक्कत नहीं है. आप तो खा लीजिए. हॉस्टल में बच्चा लोगों के लिए भी खाना लेते जाना.’ दूल्हे का ये जवाब सुन लड़के के दोस्त हंसने लगे.

इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि ये होती है इंसानियत. लोगों ने इसे मध्य प्रदेश वाले मामले से जोड़ दिया. कहा कि दुनिया में हर तरह के लोग होते हैं. कुछ मध्य प्रदेश वाली घटना के लोगों जैसे और कुछ इस दूल्हे जैसे. वीडियो में दिख रहे लड़के का नाम आलोक है और वो बिहार का रहने वाला है.

Avinash Roy

Recent Posts

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

26 मिनट ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

4 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

23 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

23 घंटे ago