Bihar

अटल जी को याद कर बोले CM नीतीश- हमें कितना मानते थे, तीन-तीन विभाग दिए थे; हम उन्हें भूल नहीं सकते

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना में पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी नेता अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नीतीश कुमार ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि उन्होने जिस तरह हमें प्यार दिया वो हम ताउम्र नहीं भूल सकते। वाजपेयी जी के साथ काम करने का मौका मिला यह मेरे लिए गर्व की बात है।

नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने मुझे तीन-तीन विभाग दिए और मुझ पर भरोसा जताया। नीतीश ने कहा कि वे उन्हें बहुत मानते थे। और वह सारा काम बहुत प्रेम से करवाते थे। अटल जी के कार्यकाल के दौरान हमने बहुत सारा काम किया और वह हर काम बहुत प्रेम भाव से करवाया करते थे। इसलिए हम उन्हें इस जीवन में भूल नहीं सकते।

नीतीश ने दिया बीजेपी को संदेश 

नीतीश कुमार के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। बीजेपी से अलग होने के बाद भी नीतीश ने अटल जी को याद किया और सरकार कार्यक्रम भी आयोजित करवाया। जिसका मकसद बीजेपी को इशारों-इशारों में संदेश देने भी है। कहीं न कहीं नीतीश कुमार ने ये संदेश देने की कोशिश की कि अटल जी उनपर काफी भरोसा करते थे। लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार उनपर यकीन नहीं करती। वैसे भी नीतीश कुमार एक तीर से कई निशाने साधने के लिए जाने जाते हैं। और अटल जी की जयंती पर उन्होने सियासी दांव खेल दिया।

आपको बता दें आज अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के मौके पर राजधानी पटना में एक सरकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल की जमकर तारीफ की। साथ ही अपने बयान से यह बात भी जाहिर कर दी कि क्यों वो बीजेपी से अलग हुए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

10 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

1 दिन ago