Bihar

बिहार: शादी की रस्म अदा कर लौट रहीं 15 महिलाओं और बच्चों को पिकअप वैन ने कुचला, लोगों ने फूंक डाला

बिहार में पटना जिले के घोसवरी में लड़की की शादी से पहले देवपूजन कर लौट रही 60-70 महिलाओं के झुंड में बेकाबू पिकअप वैन घुस गई। इस हादसे में करीब 15 महिलाएं और बच्चे जख्मी हो गईं। इनमें एक की हालात नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। शादी की खुशियों का माहौल गम में बदल गया। हादसा रविवार शाम साढ़े छह बजे घोसवरी के सरमेरा-मोकामा एनएच-82 पर घोसवरी पीएचसी समीप हुआ। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने वैन चालक को पकड़कर खूब पीटा। वैन को आग के हवाले कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि पिकअप चालक शराब के नशे में था। मौके पर पहुंची घोसवरी थाने की पुलिस ने जख्मी चालक को अपने कब्जे में लिया। फायर बिग्रेड की मदद से आग को बुझाया गया। चालक की पहचान शेखपुरा के अमारी गांव निवासी शम्भू शरण पांडेय (56 वर्ष) के रूप में हुई है। घोसवरी थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि हादसे में कुल 11 घायल महिलाओं का इलाज अस्पताल में कराया गया। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

हादसे के बाद शादी की तैयारी में जुटे लोग दौड़े अस्पताल की ओर

घोसवरी निवासी बालेश्वर शर्मा की बेटी की रविवार को शादी थी। टाटानगर से बारात आई थी। शादी से पहले 60-70 महिलाएं डीजे के गाने पर नाचते-झूमते देवपूजन कर घर लौट रही थी। अचानक सरमेरा से मोकामा की ओर जा रही पिकअप वैन महिलाओं के झुंड में घुस गई। इसके बाद अफरातफरी मच गई। बारात आगमन को लेकर घर के पुरुष सदस्य तैयारी जुटे थे। देवपूजन के बाद बारात दरवाजा लगती लेकिन जैसे ही हादसे की खबर मिली सारे लोग अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।

जख्मियों से पटे अस्पताल का दृश्य देखकर खुशियों का माहौल गमगीन हो गया। वैन शेखोपुर सराय थाने के नीमी गांव से परवल की लत्ती लादकर बेगूसराय के तेघड़ा जा रही था। घोसवरी थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि हादसे में कुल 11 घायल महिलाओं का इलाज अस्पताल में कराया गया। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। चालक को हिरासत में ले लिया गया। वैन जब्त कर ली गई है। जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

4 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

9 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

9 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

9 घंटे ago