Samastipur

समस्तीपुर में पुलिस से AK-47 राइफल लूट मामले में तीसरा अप्राथमिकी आरोपी मुसापुर से गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा से शुक्रवार की शाम वैशाली पुलिस से एके-47 राइफल लूट मामले में पुलिस ने तीसरे अप्राथमिकी आरोपी को शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर निवासी टुनटुन कुमार उर्फ भंडारी के रूप में कई गई है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

वहीं इससे पूर्व दो आरोपी को गिरफ्तार का पुलिस जेल भेज चुकी है। अभी छह नामजद आरोपी की पुलिस गंभीरता से तलाश में जुटी है। बता दें कि वैशाली की डीआईयू की टीम एक आरोपी की तलाश में शुक्रवार की शाम सोनवर्षा चौक पहुंची थी। इसी बीच सोनवर्षा चौक निवासी हलधर कापर व उसके साथियों ने वैशाली पुलिस को बंधक बना कर मारपीट किया और एके-47 राइफल व गोली छीन लिया।

पुलिस से एके-47 लूट की सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद वैशाली के डीआईयू प्रभारी विनय प्रताप सिंह के बयान पर मुफस्सिल थाना में आठ नामजद व 30 से 40 अज्ञातों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। त्वरित एक टीम गठित कर छापेमारी कर घटना के पांच घंटे के भीतर टीम ने एके-47 राइफल व 20 कारतूस व मैगजीन को बरामद किया गया। साथ ही इसमें दो को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्ण चन्द भारती ने बताया कि एक अप्राथमिकी आरोपी को गिरफ्तार गया है। अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बता दें कि इस घटना में वैशाली पुलिस को आरोपी युवकों ने बंधक बना मारपीट भी की जिसमें दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। बहरहाल समस्तीपुर में पुलिस से एके-47 लूट की सूचना पर पुलिस मुख्यालय पटना तक हड़कंप मच गया था।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

11 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

13 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

19 घंटे ago