Samastipur

दमघोंटू हुई समस्तीपुर की हवा; AQI 359 के पार, जहरीली हवा से खुद को रखे सुरक्षित, लगाए मास्क

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार के शहरी इलाकों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। पूर्णिया और दरभंगा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच चुका है तो वहीं समस्तीपुर में भी एक्यूआई 359 के पार चला गया है। शहर में उड़ रहे धूल के गुबार को समाप्त नहीं किया गया तो एक्यूआई 400 से अधिक होने की संभावना है।

बताया गया है कि सोमवार की 08:00 बजे में शहर का एक्यूआई 359 यानी बेहद खराब था। जिला प्रशासन की ओर से बीते तीन दिनों से मुख्यालय की सड़कों पर पानी पटा कर एक्यूआई मीटर को कम करने की कोशिश की जा रही है। जबकि अन्य सड़कों पर दिनभर उड़ रहे धूल के गुबार को समाप्त नहीं किया जा रहा है। जहां का एक यूआई 400 से अधिक होने की संभावना है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इसके लिए घर से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग करना चाहिए।

मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक :

वायु प्रदूषण का यह खतरनाक स्तर मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। बिहार के लगभग सभी शहरों में प्रदूषण का कारण पीएम 2.5 है। पीएम 2.5 हवा में मौजूद ऐसे धूल कणों को कहा जाता है जिनका आकार 2.5 माइक्रोन से कम होता है। यह सांस के जरिये शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं।

राज्य के ज्यादातर शहरों की हवा है बेहद खराब :

इसके साथ ही बिहार के अन्य सभी प्रमुख शहरों में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब है। रविवार शाम चार बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक जिन शहरों की हवा बेहद खराब है उसमें औरंगाबाद का एक्यूआइ 342, बेतिया का एक्यूआइ 354, भागलपुर का एक्यूआइ 335, बिहार शरीफ का एक्यूआइ 368, गया का एक्यूआइ 313, कटिहार का एक्यूआइ 391, मुंगेर का एक्यूआइ 301, राजगीर का एक्यूआइ 360, सहरसा का एक्यूआइ 362, सासाराम का एक्यूआइ 329 था।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

14 घंटे ago