बिहार के औरंगाबाद में DDU-गया रेलखंड के फेसर रेलवे स्टेशन पर एक युवक अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ गया. इसकी वजह से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन में सवार सभी यात्री बाहर निकल गए. देखते ही देखते युवक ट्रेन के ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज तार को छूने की कोशिश करने लगा. यह देखते ही लोगों के होश उड़ गए.
मानसिक रूप से विक्षिप्त है युवकः
युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. वह ट्रेन के ऊपर गुजर रही इलेक्ट्रिक वायर को बार बार छूने की कोशिश कर रहा था. युवक की इस हरकत को देखकर लोग शोर मचाने लगे. लोग उससे बात करने की कोशिश कर रहे थे, जिससे उसका ध्यान भटक सके. काफी मशक्कत के बाद विक्षिप्त को ट्रेन की छत से किसी तरह उतारा गया. तब जाकर ट्रेन फेसर स्टेशन से खुली और लोगों ने राहत की सांस ली. इस दौरान लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी.
15 मिनट तक रुकी रही ट्रेनः
जानकारी के अनुसार डेहरी-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस के ऊपर चढ़कर युवक ड्रामेबाजी कर रहा था. इस कारण ट्रेन 15 मिनट विलंब हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची. फिर तत्काल लाइन कटवाया गया और उसे उतरने के लिए कहा गया. लेकिन वह उतर नहीं रहा था. बार-बार तार छूने की कोशिश कर रहा था. काफी मशक्कत के बाद उसका ध्यान भटकाकर नीचे उतारा गया. फिर लाइन चालू करवाकर ट्रेन को रवाना किया गया. इस दौरान 15 मिनट से ज्यादा समय तक ट्रेन रुकी रही.
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…