Samastipur

सर्वत्र सवोॅत्तम सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- रक्त बनाया नहीं जा सकता, यह दान से ही मिलना संभव है। रक्तदान से हम किसी को सीधे जीवनदान देते हैं। इसलिए इसे महादान कहा जाता है। उक्त बातें रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजद मीडिया प्रभारी राज दीपक ने कहा। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। सर्वत्र सवोॅत्तम सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर शनिवार को ट्रस्ट की ओर से उजियारपुर प्रखंड के सातनपुर चौक पर रक्तदान शिविर लगाया गया।

इस दौरान रक्तदान करने वाले लोगों को ट्रस्ट की ओर से प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदाताओं ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इससे दूसरों की जान तो बचती ही है, वहीं रक्तदान करने वाला भी स्वस्थ रहता है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मेें मौजूद युवा राजद के जिलाध्यक्ष राजू यादव और मीडिया प्रभारी राज दीपक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत रूप से शुरुआत की।

मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष कतिमुदिन अंसारी, सचिव लक्ष्मी कुमार, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार शर्मा, मो. इमाउदीन, विजय कुमार, महेश कुमार, रेड क्रास सोसायटी के नवीत कुमार, रक्तविरो में राजू यादव, मो. शाहिद, मो. समीरूल, मो. सहाबुद्दीन, साजन कुमार, अभिनव कुमार गिरि, अभिषेक कुमार, पंचू कुमार, राजकुमार, विक्की कुमार, नीतीश कुमार, वरुण कुमार, पंचदेव कुमार, जाबेद आलम, चंदन कुमार, मनोज कुमार, सुरेश प्रसाद सह, अस्वथामा कुमार के साथ दर्जनों रक्तवीरो ने रक्त दान किया। वहीं इस सफल आयोजन को लेकर मुख्यतिथियों ने आयोजक ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात कुमार गिरि की प्रशंसा करते हुए आगे भी इस तरह के अयोजन करते रहने का अपील किया। ताकि जरूरत मंद लोगो को को कभी भी रक्त की कमी नहीं हो।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

2 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

8 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

9 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

10 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

10 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

10 घंटे ago