Bihar

मर्सिडीज और BMW नहीं… हसनपुर विधायक तेज प्रताप अब साइकिल के दीवाने, किसान को बैठाकर करा रहे सैर

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल और मंत्री तेज प्रताप यादव अक्सर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. तेज प्रताप एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर आया है जिसमें वो कच्ची सड़क पर साइकिल चला रहे हैं. साइकिल के पीछे उन्होंने एक ग्रामीण को बैठाया है जो शायद खेतों में काम करने वाला मजदूर है. हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव साइकिल तेजी में चला रहे हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं.

तेज प्रताप यादव महंगी गाड़ियो के भी शौकीन हैं लेकिन इस साइकिल वाले वीडियो को देखकर लोग तेज प्रताप की खूब तारीफ भी कर रहे हैं. अलग-अलग यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट लिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- “आप जैसा जमीनी नेता पाकर बिहार की जनता धन्य हो गई तेजू भैया.” वहीं एक यूजर ने लिखा- “आपका अंदाज निराला है.” एक शख्स ने लिखा- “आप जैसा नेता कोई नहीं है.”

सुर्खियों में रहते हैं तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव का नए अंदाज में वीडियो यह नया नहीं है. इससे पहले तेज प्रताप यादव राबड़ी देवी के आवास के पास महंगी गाड़ी भी चलाते देखे गए हैं. जब यह कहा जा रहा था कि दोनों भाइयों में विवाद है उस वक्त तेज प्रताप यादव तेजस्वी यादव और राजश्री यादव को पीछे बैठा कर पटना की सड़कों पर बड़ी गाड़ी चलाते देखे गए थे. तेज प्रताप यादव अभी गोपालगंज में हैं और गोपालगंज से ही वीडियो शेयर कर रहे हैं. छठ पर भी उन्होंने एक वीडियो बनाया था. उसमें वह अपने गांव फुलवड़िया की महिलाओं के साथ छठ में शरीक होते दिख रहे थे. जहां प्रसाद बन रहा था वहां पर बैठकर प्रसाद खाए थे. प्रसाद बनाने में मदद करते हुए वीडियो डाला था.

बता दें कि तेज प्रताप यादव अक्सर वीडियो पोस्ट करते हैं. ब्लॉग भी बनाते हैं. हाल ही में वन एवं पर्यावरण मंत्री बनने के बाद भी कई तरह के वीडियो बना चुके हैं जो पर्यावरण से संबंधित रहा है. पक्षियों को उड़ाते हुए भी वीडियो बना चुके हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

नेपाल में बालेन शाह की जीत पर बिहार में जश्न; सीतामढ़ी के ग्रामीण बोले- “जिसे गोद में खिलाया, वो PM बन गया”

पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी…

7 मिनट ago

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर रोने लगे अशोक चौधरी, कहा- बहुत दुखी हूं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से अपना…

2 घंटे ago

उजियारपुर से शाहपुर पटोरी रेल लाइन की मांग तेज, जंक्शन बनाने की भी उठी आवाज

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर से शाहपुर पटोरी तक नई रेल लाइन निर्माण और उजियारपुर रेलवे स्टेशन…

7 घंटे ago

एसपी ने किया नगर थाने का निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर विशेष चौकसी का निर्देश; लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, निर्माणाधीन बैरक सहित थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का किया…

7 घंटे ago

राजकीय मेले में खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री मामले में समस्तीपुर SP ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन MLA पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…

9 घंटे ago