Samastipur

समस्तीपुर सरकारी बस स्टैंड से दो दिनों पहले ठगी के मामले में गिरफ्तार हुआ युवक निकला हत्या का आरोपी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- प्रधान डाकघर के सामने सरकारी बस स्टैंड से ठगी के मामले में दो दिनों पहले बुधवार की रात गिरफ्तार किया गया युवक पुलिस की जांच के बाद हत्या का आरोपी निकल गया। बताया गया है कि उस पर खानपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज था। इसके बाद नगर थाने की पुलिस ने उसे खानपुर थाना के हवाले कर दिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के मननपुर निवासी विकास कुमार के रूप में की गई है। उसके खिलाफ वैशाली जिला के जंदाहा थाना के रामपुर चकलाजा निवासी राजीव कुमार ने नगर थाना में लाखों रुपये ठगी करने की शिकायत की थी। बताया गया है कि आरोपित विकास और उसके बहनोई रंजीत कुमार ने झांसा देकर राजीव से छह लाख रुपये ठग लिया था।

बाद में दबाव बनाने पर चेक के माध्यम से चार लाख रुपये लौटाया। लेकिन अब भी दो लाख रुपये उसके पास ही थे। जिसे देने में आनाकानी कर रहा था। शिकायत के आलोक में नगर थाने की पुलिस ने उसे बीते बुधवार की रात सरकारी बस स्टैंड के पास से दबोच मामले में पूछताछ शुरू की। इसी क्रम में नगर पुलिस को पता चला कि उस पर खानपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज है।

जिसके बाद नगर थाने की पुलिस ने युवक से सख्ती के साथ गहन पूछताछ की तो मामला दर-परत खुलता चला गया। इसके बाद नगर थाने की पुलिस ने खानपुर थाना को बुलाकर युवक को उसके हवाले कर दिया।

बता दें खानपुर थाना क्षेत्र के मननपुर गांव में बीते 8 अगस्त को बाइक से मधुबनी की ओर जा रहे बेगूसराय के सिमरिया के युवक गौतम कुमार की पीटकर हत्या कर दी गयी थी। वहीं उसका दोस्त पीयूष गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। उस मामले में जख्मी पीयूष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। नगर थाना के द्वारा उसे खानपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

4 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

5 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

5 घंटे ago