Bihar

नीतीश बोले- बिहार में थोक में शिक्षक भर्ती हुई है, और बहाली होगी, ठीक से पढ़ाएंगे तो वेतन भी बढ़ेगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि उनके कार्यकाल में थोक में शिक्षकों की भर्ती हुई है और आगे भी बहाली होगी। नीतीश ने कहा है कि पढ़ाने वाले शिक्षकों का वेतन भी बढ़ेगा लेकिन जो नहीं पढ़ाते हैं उनको नौकरी से निकाला भी जाएगा। मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जयंती के मौके पर आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से कहा कि जो नहीं पढ़ाते हैं, उनको बाहर किया जाए।

नीतीश ने कहा- “जहां भी जाता हूं लोग नौकरी की मांग करते हैं। मैंने अधिकारियों से बहाली के काम में तेजी लाने कहा है। 2005 से पहले कितने शिक्षक थे। हमने थोक में बहाली की है और आगे भी और भर्ती होगी। लेकिन मैं शिक्षकों और प्रोफेसरों से आग्रह करता हूं कि वो स्कूल-कॉलेज में पढ़ाएं। जो पढ़ाते हैं, उनको और मिलेगा लेकिन जो नहीं पढ़ाते हैं, उनको बाहर होना चाहिए।”

नीतीश कुमार ने लड़कियों की शिक्षा से जन्म दर में कमी की ओर ध्यान खींचते हुए बताया कि जब 2005 में वो मुख्यमंत्री बने तब बिहार में जन्म दर 4.3 था जो अब घटकर 2.9 हो गया है। उन्होंने बताया कि बिहार में लड़कियों को बच्चा क्लास से स्नातक की पढ़ाई तक 94100 रुपए की सहायता मिलती है। नीतीश ने कहा कि बिहार जैसा गरीब राज्य अपने बजट का 21 परसेंट शिक्षा पर खर्च कर रहा है जिसे हम 25 परसेंट तक ले जाने की सोच रखते हैं क्योंकि शिक्षा समाज की गड़बड़ी ठीक करने का प्रमुख जरिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

6 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

6 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

7 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

15 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

1 दिन ago