Bihar

दुर्घटना होने से बाल-बाल बची वैशाली एक्सप्रेस, कीमैन की मुस्तैदी से टला हादसा…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बेगूसराय में सहरसा से नई दिल्ली जा रही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस दुर्घटना से बाल-बाल बच गई। जानकारी के मुताबिक वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपलाइन से गुजरने वाली थी, इसी दौरान लाखो और दनौली फुलवरिया स्टेशन के बीच गश्त कर रहे की-मैन की नजर पोल संख्या 155/01 के नजदीक टूटी हुई पटरी पर गई। कीमैन ने लाल कपड़े का सहारा लेकर ट्रेन को रोकवाया। जिसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया।

रेल कर्मियों की डेढ़ घंटे से भी ज्यादा की कोशिश के बाद रेलवे लाइन को अस्थाई रूप से ठीक कर रुकी हुए वैशाली सुपरफास्ट को रवाना कराया। इस दौरान राज्यरानी एक्सप्रेस जहां दनौली फुलवरिया स्टेशन पर रुकी रही। वहीं कटिहार इंटरसिटी सहित अप लाइन की कई ट्रेनें भी तमाम स्टेशनों पर रुकी रही। गनीमत यह रही कि एक बड़ा हादसा टल गया।

इस मामले में रेल अधिकारी अभी कुछ नहीं बता रहे हैं। लेकिन संभावना जताई जा रही है सुबह के वक्त ट्रेन गुजरने के बाद पटरी टूटी है। रेलकर्मी का कहना है की ठंड के मौसम में तकनीकी कारणों से ऐसी घटना होती है। लेकिन टूटी हुई पटरी की स्थिति बता रही है कि यह साजिश भी हो सकती है। फिलहाल रेलवे के अधिकारी पटरी टूटने के मामले की जांच कर रहे हैं, उसके बाद ही इस मामले में पुख्ता जानकारी सामने आ सकेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

6 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

6 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

7 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

15 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

1 दिन ago