Bihar

शेयर मार्केट में डूब गये दांव पर लगे लाखों रुपए तो बिस्कोमान के एजीएम ने रचा खुद के अपहरण का नाटक, परिवार से मांगी फिरौती

शेयर मार्केट में लाखों रुपये डूब गए तो बिस्कोमान के असिस्टेंट गोडाउन मैनेजर (एजीएम) अविनाश राज ने खुद के अपहरण का नाटक रच डाला। शेयर में कर्ज के करीब 13 लाख रुपये डूब जाने से वह डिप्रेशन में था। इसी परेशानी में वह ट्रेन से पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) और फिर मुजफ्फरपुर चला गया। इसी बीच उसने अपहरण की बात मैसेज से परिजनों को बता उनसे फिरौती के लिए 20 लाख की मांग कर की।

एजीएम के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस सकते में आ गई। बाद में गांधी मैदान थाना पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से 18 घंटे में अविनाश को मुजफ्फरपुर से हिरासत में लिया। 32 वर्षीय शिवहर निवासी अविनाश परिवार के साथ फुलवारी शरीफ स्थित किसान कॉलोनी में रहता है। उनके पिता बिहार पुलिस एसआई के पद से सेवानिवृत्त हैं। अविनाश बिस्कोमान में एजीएम है।

एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि अविनाश राज ने विभिन्न वित्तीय संस्थानों से करीब 13 लाख रुपये कर्ज ले रखा है। शेयर बाजार में घाटा होने के बाद उसपर कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ने से वह अवसाद में रहने लगा था। इसी दौरान वह 22 नवंबर को कार्यालय से निकलने के बाद घर न जाकर मुजफ्फरपुर चला गया और अपहरण का नाटक रचा।

गांधी मैदान थाना प्रभारी अरुण कुमार की टीम ने तकनीकी जांच शुरू की तो अविनाश के मोबाइल का लोकेशन पहले डीडीयू में मिला। कुछ समय बाद उसका लोकेशन बदलने लगा। 23 नवंबर की सुबह वह हाजीपुर जबकि दोपहर में उसका मोबाइल लोकेशन मुजफ्फरपुर में था। पुलिस की टीम लगातार उसका पीछा कर रही थी। दोपहर बाद में उसे मुजफ्फरपुर बस स्टैंड स्थित एक दुकान के पास से हिरासत में लिया गया। वहां से उसे पटना लाया गया। पुलिस पूछताछ में शख्स ने बताया कि कर्ज के कारण उसे कुछ सूझ नहीं रहा था। जिसके कारण उसने अपहरण का नाटक रचा था। उसे उम्मीद थी कि परिजन किसी तरह 20 लाख रुपये जुगाड़ कर उसे दे देंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

12 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

2 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

2 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

4 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

4 घंटे ago