Bihar

नीतीश कुमार ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई तो तेजस्वी यादव ने भावुक होकर छुए पैर

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है. उनके लिए बधाई और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है. वहीं तेजस्वी अपने जन्मदिन पर बुधवार को पटना के ज्ञान भवन में पंचायती राज विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खास अंदाज में तेजस्वी को जन्मदिन विश किया.

मुख्यमंत्री की बधाई

ज्ञान भवन के बाहर सबसे पहले तो तेजस्वी ज्ञान भवन के बाहर मुख्यमंत्री नीतीश के पैर छूते और गले मिलते नजर आए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तेजस्वी ने गुलदस्ता भेंट किया. नीतीश ने कहा क्या जी आज जन्मदिन है आपका. उनसे हाथ मिलाया. तभी तेजस्वी ने नीतीश के पैर छूए और गले मिले. दोनों हंसते हुए अंदर चले गए.

आरजेडी ने कहा तेजस्वी का यह जन्मदिन नियुक्ति पत्र वाली

इसके बाद नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए. वहां सभी ने उनको जन्मदिन की बधाई दी. आरजेडी के ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो जारी हुआ है. इसमें लिखा है “पंचायती राज विभाग एवं विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी, नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए! तेजस्वी जी की यह जन्मदिन रही नियुक्ति पत्र वाली!”

हमारा ध्यान बिहार के युवाओं पर ही केंद्रित

इस कार्यक्रम में कई लोगों को नियुक्ति पत्र दी गई. साथ ही तेजस्वी ने संबोधित करते हुए कहा कि खुशी की बात है दोनों विभाग में नियुक्ति पत्र वितरण हुआ. दोनों विभागों का बोझ हल्का हुआ. कहा कि हमारा ध्यान बिहार के युवाओं पर ही केंद्रित है. यहां सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है. उन्होंने कहा कि सरकारी विभाग में जितने भी रिक्त पद हैं उनको भरने का काम करें. मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया.

केंद्र भी बिहार सरकार का ये तरीका अपना रही

तेजस्वी ने कहा कि कम संसाधन होने के बाद भी बिहार में इतना काम हो रहा. केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र में कितनी पद खाली हैं ये उनको बताना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को देखकर केंद्र सरकार भी ये काम कर रही है. ये बिहार के लिए गौरव की बात है. तेजस्वी ने कहा कि हम लाखों लोगों को रोजगार देंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

मालती गांव में अंबेडकर जयंती के अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत मालती गांव में भीमराव आंबेडकर जयंती के…

3 घंटे ago

चाहे जितने भी मतभेद हों, हैं तो वो मेरे पिता ही’: चाचा पशुपति पारस की बिगड़ी तबीयत देख भावुक हुए चिराग

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के साईं…

6 घंटे ago

बाबा साहब की 135वीं जयंती पर समस्तीपुर राजद कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की…

6 घंटे ago

जय भीम के नारों से गुंजायमान रहा समस्तीपुर शहर, ताजपुर रोड से निकली शोभा यात्रा रही आकर्षण का केन्द्र

समस्तीपुर : डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर समस्तीपुर शहर में एक…

8 घंटे ago

नीतीश के पुत्र न‍िशांत ने ठुकराया पद! अब ये दो चेहरे बनेंगे बिहार के डिप्टी सीएम

बिहार में नई सरकार अस्तित्‍व में आ रही है। सीएम के रूप में सम्राट चौधरी…

9 घंटे ago

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री: बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए, विजय सिंहा ने रखा प्रस्ताव

सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया…

9 घंटे ago