Samastipur

वारिसनगर में सीएसपी संचालक को गोली मार कर 50 हजार रुपए की लूट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंनडहिया गाछी के समीप बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने फिनो बैंक के सीएसपी संचालक को गोली मारकर उनसे 50 हजार रुपए लूट लिया। घटना उस समय हुई जब वह वारिसनगर के गोही गांव से सीएसपी खानपुर रतन चौक जा रहे थे।

बदमाशों ने उनके दोनों पैर में 4 गोली मारी है। गोली की आवाज पर जुटे लोगों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए वारिसनगर पीएससी लाया जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि सीएसपी संचालक शशिकांत कुमार बुधवार दोपहर बाइक से खानपुर जा रहे थे इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने कुंनडहिया चौर के पास उन्हें घेर लिया। बदमाश दो बाइक पर चार की संख्या में थे।

बदमाशों ने पहले सीएसपी संचालक से रुपए की मांग की जब शशिकांत ने रुपए देने से इनकार किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ उनके पैर पर 4 गोली मार दी जिसके बाद बदमाश उनके जेब से रुपए व लैपटॉप लेकर पूरब दिशा की ओर फरार हो गए। गोली की आवाज में जुटी आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उधर वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी की जा रही है, जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

10 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

11 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

19 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

21 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

23 घंटे ago