National

पीने के लिए सीलबंद देसी दारू की बोतल खोली, अंदर करैत सांप निकला, छत्तीसगढ़ का मामला

देसी शराब की बोतल में क्या मिल सकता है? शराब, कच्ची शराब, ख़राब शराब. लेकिन छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति को देसी शराब की बोतल में मिला सांप. मरा हुआ सांप. इस घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ. ग्राहक ने शराब दुकानदार के पास जाकर शिकायत की.

दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, मामला जांजगीर-चांपा ज़िले के पामगढ़ का है. सांप करैत प्रजाति का था, जो अच्छा-ख़ासा ज़हरीला होता है. वीरेंद्र दास नाम का शख़्स अपने साथी के साथ देसी शराब ख़रीदने पहुंचा था. शराब ख़रीदी और पीने बैठ गया. जैसे ही बोतल खोली, उसके अंदर उसे कुछ तैरता दिखाई दिया. ग़ौर से देखा तो बोतल में मरा हुआ सांप दिखा. झट से बोतल का ढक्कन बंद कर दिया. फिर अपने दोस्त को भी बोतल दिखाई. दोस्त भी डर गया. स्वाभाविक है. फिर आस-पास के लोगों को बोतल दिखाई. दुकान पर लोग इकट्ठा हो गए. दुकानदार को हड़काने लगे. दुकानदार ने बताया कि शराब कार्टन में भरकर आती है. सील लगी हुई. ये भी बताया कि ये शराब भी जांजगीर के वेयर हाउस से आई है. बोतल पर 14 अक्टूबर 2022 की सील लगी हुई थी. दुकानदार ने कहा कि सांप बोतल के अंदर कैसे आया और सीलबंद करते हुए किसी की नज़र क्यों नहीं पड़ी, इस बारे में उसे कुछ पता नहीं है. हालांकि, दुकानदार ने ना तो बोतल वापस ली, न ही ग्राहक को उसके पैसे ही लौटाए.

शराब ख़रीद रहे लोगों का कहना है कि अगर सीलबंद बोतल से भी इस तरह सांप या अन्य कीड़े-मकोड़े निकलेंगे, तो उनकी जान को इससे खतरा हो सकता है. इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

फिलहाल मामले के संबंध में कोई शिकायत नहीं दर्ज हुई है, लेकिन आबकारी विभाग के अफ़सर दिनकर वासनिक ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में है. एक टीम को जांच के लिए सोनसरी गांव भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

चाहे जितने भी मतभेद हों, हैं तो वो मेरे पिता ही’: चाचा पशुपति पारस की बिगड़ी तबीयत देख भावुक हुए चिराग

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के साईं…

2 घंटे ago

बाबा साहब की 135वीं जयंती पर समस्तीपुर राजद कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की…

3 घंटे ago

जय भीम के नारों से गुंजायमान रहा समस्तीपुर शहर, ताजपुर रोड से निकली शोभा यात्रा रही आकर्षण का केन्द्र

समस्तीपुर : डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर समस्तीपुर शहर में एक…

4 घंटे ago

नीतीश के पुत्र न‍िशांत ने ठुकराया पद! अब ये दो चेहरे बनेंगे बिहार के डिप्टी सीएम

बिहार में नई सरकार अस्तित्‍व में आ रही है। सीएम के रूप में सम्राट चौधरी…

5 घंटे ago

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री: बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए, विजय सिंहा ने रखा प्रस्ताव

सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया…

6 घंटे ago

सच्चे प्रेम से मिटती हैं जीवन की सभी बाधाएं : पंडित देव कृष्ण

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के पतैली गांव में आयोजित श्री राम महायज्ञ इन दिनों पूरी…

6 घंटे ago