बिहार सरकार के पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री एवं जदयू के विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। वह जदयू के मुख्य प्रवक्ता भी हैं। नीरज को पिछले महीने सीने में दर्द की शिकायत पर पटना के जयप्रभा मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।
पेसमेकर लगाने के बाद भी नहीं सुधरी हालत
पटना स्थित जयप्रभा मेदांता अस्पताल के डाक्टरों ने पेसमेकर लगाया। मंगलवार की सुबह तकलीफ होने पर उन्हें फिर मेदांता में भर्ती कराया गया। अब बताया जा रहा है कि वे इलाज के लिए हैदराबाद जाएंगे। वहां के एआइजी हास्पिटल में उनका इलाज होगा।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर हैदराबाद ले जाने की तैयारी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य के बारे में उनसे फोन पर बात की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने हैदराबाद के एआइजी हास्पिटल से संपर्क किया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक नीरज बुधवार की सुबह एयर एंबुलेंस से हैदराबाद जाएंगे।
समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…
समस्तीपुर : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…
संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…