Samastipur

ताजपुर में NH-28 पर ट्रक की ठोकर से असंतुलित होकर पलटते हुए झोपड़ी में घुसी कार, बाल-बाल बचा कार चालक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के एनएच-28 में विश्वकर्मा चौक मोतीपुर के समीप सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार कार सामने से आ रही ट्रक के ठोकर से पलटी खाते हुए सड़क किनारे भूसा रखी झोपड़ी घुस गयी।

कार व ट्रक की ठोकर के बाद सड़क से गुजरने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। सभी बचने के लिए इधर-उधर भागे। इससे किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं हादसे में कार का चालक हल्का जख्मी हो गया। लेकिन उसके गाड़ी का परखच्चा उड़ गया। इस दौरान ट्रक चालक वहां से चकमा देकर भाग गया।

हादसे के बाद जुटे लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए ताजपुर भेज दिया। घटना के वक्त कार में चालक के सिवा और कोई सवार नहीं था। कार चालक मुसरीघरारी से ताजपुर बाजार की तरफ जा रहा था। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

1 घंटा ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

2 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

2 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

2 घंटे ago